श्री गीता भवन में नो दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन
- नगर मंगल कलश यात्रा निकालते श्रद्धालू महिलाए व पुरूष
देवबंद [24CN]: श्री गीता भवन देवबंद में नो दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ शुक्रवार को पवित्र मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा मानव निर्माण अभियान के केंद्रीय प्रचारक स्वामी सुशील गिरी जी महाराज के सानिध्य में और कथा व्यास देवेश कृष्ण सच्चिदानंद की उपस्थिति में 151 महिलाये पवित्र कलश कथा स्थल श्री गीता भवन देववृन्द से आरंभ होकर विभिन्न गलियों से होते हुए व्यास पीठ पर श्री राम चरित मानस के पूजन के साथ संम्पन हुई।
इस दौरान स्वामी श्री सुशील गिरि जी महाराज ने कहा कि यह गौरव की बात है की देववृन्द में राम भक्त प्रेमियों द्वारा भगवान राम की सुंदर कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य पाश्चात्य संस्कृति की तरफ आकर्षित हो रहे लोग विशेष रूप से युवा वर्ग में भारतीय सनातन संस्कृति और भगवान राम के जीवन व आदर्श और जीवन मूल्य को प्राप्त करना ही है।
स्वामी जी ने कहा कि देववृन्द की भूमि पर आयोजित दिव्य राम कथा से समाज के प्रत्येक वर्ग को नई दिशा और दशा मिलना तय है। मंगल कलश यात्रा में मुख्य रूप से दीपक प्रमार, अजय सैनी, सुशील सैनी, चरण सिंह सैनी, हरिसिंह सैनी, रूपेश सैनी, सुधीर गर्ग, रितेश बंसल, अखिल शर्मा, सुनील बंसल, नलिन बंसल, डॉ. आर्यव्रत शर्मा, डॉ.कांता त्यागी, मंजु शर्मा, बबली शर्मा, सरोज शर्मा, ब्रजेश प्रमार, सरोज सैनी, अनिता सैनी, सीमा सैनी सहित काफी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।
व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे | वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे |