दिल्ली में निर्भया कांड जैसी वारदात! चलती बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में 16 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ चलती बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बस के चालक और कंडक्टर ने किशोरी को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया और बाद में कश्मीरी गेट के पास रिंग रोड पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, किशोरी करीब 47 किलोमीटर तक चलती बस में आरोपियों की दरिंदगी का शिकार होती रही। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और वारदात में इस्तेमाल बस को भी कब्जे में ले लिया है।
मां की डांट से नाराज होकर निकली थी छात्रा
मैनपुरी की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा 4 अगस्त को अपनी मां की डांट से नाराज होकर घर से बिना बताए नोएडा के लिए निकल गई थी। रात में भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण वह रास्ता भटक गई और परी चौक पर उतर गई।
इसके बाद उसने वहां से नोएडा सेक्टर-63 जाने के लिए एक स्लीपर बस को रुकवाया और रास्ता पूछा। आरोप है कि बस के कंडक्टर ने उसे सेक्टर-63 छोड़ने की बात कहकर बस में बैठा लिया।
बस में कोई दूसरी सवारी नहीं थी
बस में बैठने के बाद छात्रा को पता चला कि बस में कोई अन्य यात्री मौजूद नहीं था। आरोप है कि बस के चलने के बाद कंडक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद चालक और कंडक्टर ने मिलकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपियों ने देर रात किशोरी को कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतार दिया और वहां से फरार हो गए।
CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
वारदात के बाद पीड़िता ने कश्मीरी गेट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया और शिकायत के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और मारपीट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
एसीपी शंकर बनर्जी की निगरानी में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसके आधार पर पुलिस ने चालक कुलदीप और कंडक्टर संदीप को तिमारपुर पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी जब्त कर लिया है।
फोरेंसिक टीम करेगी बस की जांच
घटना से जुड़ी बस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में ड्राइवर की सीट के पास स्टेयरिंग पर कंबल और बस के अंदर सीटों के बीच गलियारे में चादर दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि बस विश्वनाथ ट्रांसपोर्ट कंपनी की है और उसका नंबर UP83E T3789 है।
बस की खिड़कियों पर पर्दे लगे हुए थे। पुलिस ने बस को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। अब फोरेंसिक टीम बस की जांच
