NDA vs I.N.D.I.A सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बोले- अल्लाह के भरोसे पर बोल रहा हूं UP में BJP को सीट नहीं मिलेगी

NDA vs I.N.D.I.A सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बोले- अल्लाह के भरोसे पर बोल रहा हूं UP में BJP को सीट नहीं मिलेगी

संभल। आइएनडीआइए गठबंधन को उत्तर प्रदेश में एक भी सीट न मिलने के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर संभल से सपा के सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने करारा हमला बोला है। सांसद ने कहा कि यह तो समय बताएगा कि गठबंधन शून्य पर रहता है या भाजपा ही शून्य पर सिमट जाएगी।

सपा सांसद ने अपने आवास पर गुरुवार की रात बातचीत में उन्होंने कहा कि मुझे अल्लाह पर भरोसा है। उन्हीं के भरोसे पर यह कह रहा हूं कि भाजपा को यूपी में सीट नहीं मिलेगी। आइएनडीआइए को कम आंकना भाजपा के लिए सबसे बडी गलती होने वाली है। यह तो बिल्कुल वैसी ही बात हो गई है कि जैसे दिन को रात कह दिया।

अरे ऐसा नहीं होने वाला है। ये भाजपा वाले अपने मन की सोचते हैं और बोलते हैं। विपक्ष ने यदि संगठन बनाया है तो क्या इसका वजूद ही नहीं है क्या, भाजपा से चार गुना बड़ा संगठन है। यह देखिएगा, समय बताएगा। यदि डिप्टी सीएम बोल रहे हैं कि गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिलेगा तो यह बात ही हास्यास्पद है।

मैं कह रहा हूं उन्हें सीट नहीं मिलेगी। इस समय का हाल है कि आइएनडीआइए को सभी पसंद कर रहे हैं। मुसलमान भी पसंद कर रहा है। हिंदू भी पसंद कर रहा है। भाजपा के कारनामे सबके सामने हैं। देश के हालात है कि जनता केंद्र सरकार को बदलना चाहती है।

आम आदमी व गरीब की सरकार देश की जनता चाहती है। नौ साल में क्या किया है भाजपा ने। आज देश के अंदर कोई सुधार नहीं आया है। मैं भी चाहता हूं कि देश आगे बढे। देश को हिंदू या मुसलमान या इसाई कोई भी चलाए लेकिन काम दिखना चाहिए।

मुल्क के लिए हमें एक जुट होकर काम करना चाहिए। एक दूसरे को बाटेंगे तो मुल्क का नुकसान होगा। यह फैसला भी 2024 का चुनाव कर देगा। हमें कोई सीट नहीं मिलेगी या भाजपा को कोई नहीं मिलेगी। अल्लाह के भरोसे पर कह रहा हूं कि उन्हें सीटें आनी मुश्किल पड़ जाएंगी।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे