• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Naxal Attack: नक्सलियों ने भेजी अगवा जवान की तस्वीर, भाई ने कहा- इसपर विश्वास नहीं

  • April 7, 2021
Naxal Attack: नक्सलियों ने भेजी अगवा जवान की तस्वीर, भाई ने कहा- इसपर विश्वास नहीं
  • बीजापुर मुठभेड़ के बाद अगवा किए गए जवान की तस्वीर नक्सलियों ने जारी की है। नक्सलियो का कहना है कि जवान सुरक्षित है और जब तक सरकार की ओर से मध्यस्थता का निर्णय नहीं लिया जाता तब तक वह उनके कब्जे मे रहेंगे।

सुकमा । बीजापुर मुठभेड़ के बाद अगवा किए गए कोबरा कमांडो का नक्सलियों ने फोटो जारी किया है। शनिवार को घात लगाकर तीन तरफ से किए गए हमले में 22 जवान शहीद हो गए थे, जबकि घायल जवान राकेश्वर सिंह मनहास को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। नक्सलियों का कहना है कि राकेश्वर सिंह पूरी तरह से सुरक्षित है और जब तक सरकार की ओर से मध्यस्थता का निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वह उनके कब्जे मे रहेंगे।

हालांकि, जवान के भाई ने नक्सलियों द्वारा जारी तस्वीर पर सवाल उठाया है। रणजीत सिंह ने नईदुनिया से बात करते हुए कहा कि उनको इस फोटो पर विश्वास नहीं है। उन्होंने नक्सलियों से राकेश्वर सिंह का वीडियो या ऑडियो भेजने की मांग की है। रणजीत सिंह का कहना है कि इस तरह की तस्वीर उनके मोबाइल में पहले की हो सकती है। वहीं, सीआरपीएफ के सूत्रों ने कहा है कि मीडिया में दिखाई जा रही फोटो कोबरा जवान की ही है।

इससे पहले नक्सलियों ने अगवा जवान को रिहा करने के लिए सरकार के सामने शर्त रखी है। नक्सलियों ने कहा है कि सरकार पहले मध्यस्थ नियुक्त करे, तभी वो जवान की रिहाई करेंगे। नक्सलियों की तरफ से जारी किए गए दो पेज के पर्चे में कहा गया है, ‘बीजापुर हमले में 24 सुरक्षाकर्मियों की जान गई, 31 घायल हुए, 1 हिरासत में है। पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के 4 जवानों की जान चली गई। हम सरकार से बातचीत को तैयार हैं। वे मध्यस्थों की घोषणा कर सकते हैं। हम उसे रिहा कर देंगे।

बता दें कि 21 मार्च 2020 को सुकमा जिले के मिनपा में नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया था। इस दौरान 17 जवान शहीद हुए थे। वहीं, 9 अप्रैल 2019 को लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में स्थानीय विधायक भीमा मंडावी के वाहन को विस्फोट में उड़ा दिया था। इस घटना में मंडावी और चार अन्य जवान शहीद हो गए थे।

 

Post navigation

Prev
Next
प्रधानमंत्री का नाम लेकर बोले कन्हैया कुमार, ‘आपने भगवान से लेकर इंसान…’

प्रधानमंत्री का नाम लेकर बोले कन्हैया कुमार, ‘आपने भगवान से लेकर इंसान…’

  • October 8, 2026
CM योगी ने रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, भक्तिमय हुआ माहौल

CM योगी ने रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, भक्तिमय हुआ माहौल

  • October 8, 2026
PM मोदी का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले- ‘किसी माई के लाल में…’

PM मोदी का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले- ‘किसी माई के लाल में…’

  • October 8, 2026
‘जाना तो सबको है, मैं भी कल रहूं या न रहूं…’, मौत से 4 दिन पहले नाना पाटेकर का आखिरी भाषण

‘जाना तो सबको है, मैं भी कल रहूं या न रहूं…’, मौत से 4 दिन पहले नाना पाटेकर का आखिरी भाषण

  • October 8, 2026
अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, ‘बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा’

अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, ‘बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा’

  • October 8, 2026
मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- ‘व्यवस्था को फिर से…’

मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- ‘व्यवस्था को फिर से…’

  • October 8, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया’, राहुल गांधी का बड़ा हमला October 8, 2026
  • पंजाब म्यूनिसिपल चुनाव में AAP की गुंडागर्दी, भाटिया बोले- साडा हक एत्थे रख भगवंत मान October 8, 2026
  • प्रधानमंत्री का नाम लेकर बोले कन्हैया कुमार, ‘आपने भगवान से लेकर इंसान…’ October 8, 2026
  • ‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार’, BJP का अखिलेश-राहुल पर हमला October 8, 2026
  • CM योगी ने रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, भक्तिमय हुआ माहौल October 8, 2026
  • PM मोदी का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले- ‘किसी माई के लाल में…’ October 8, 2026
  • ‘जाना तो सबको है, मैं भी कल रहूं या न रहूं…’, मौत से 4 दिन पहले नाना पाटेकर का आखिरी भाषण October 8, 2026
  • नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी का खास मैसेज, ‘उनके बेबाक और स्पष्ट विचार…’ October 8, 2026
  • राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR October 8, 2026
  • अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, ‘बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा’ October 8, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021