राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के पदाधिकारी घोषित

राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के पदाधिकारी घोषित
  • सहारनपुर में नागल में राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के नवनियुक्त पदाधिकारी।

सहारनपुर। राष्ट्रवादी जनसत्ता दल की बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए प्रियदीप त्यागी को किसान प्रकोष्ठ व अनुज त्यागी को शिक्षक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में जिलाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। कस्बा नागल राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के जिल कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने प्रियदीप त्यागी को किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, अनुज त्यागी को शिक्षक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, उमेश त्यागी व लवकुश त्यागी को जिला महासचिव, राजेश्वर त्यागी व रविशंकर त्यागी को जिला उपाध्यक्ष, रविंद्र त्यागी को जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि, नीतू त्यागी को सहारनपुर विधानसभा अध्यक्ष, अमरेश कुमार को रामपुर मनिहारान विधानसभा प्रभारी, गौरव त्यागी, राजकुमार त्यागी व नीतीश कटारिया को जिला सचिव बनाने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।


विडियों समाचार