‘अपनी पार्टी के ताबूत में आखिरी कील…’, सपा सांसद की PM पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़की BJP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा अपशब्द कहने पर बीजेपी बुरी तरह भड़क गई है. यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है.
पंकज चौधरी ने कहा, “प्रधानमंत्री किसी दल के नहीं हैं, वो देश का गौरव हैं. सपा सांसद के बयान से देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान हुआ है. ये पहली बार नही हुआ है. सपा जब जब हार का आईना देखती है, तब तब ऐसा सपा करती है.”
‘क्या पार्टी से निकालेंगे अखिलेश यादव’
उन्होंने आगे कहा, “क्या अखिलेश यादव इन्हें पार्टी से निकालेंगे. अगर नही निकलाते को लगेगा अखिलेश की मर्जी पर हुआ है. विधिक कार्रवाई पर भी हम चर्चा कर रहे हैं. सपा हर बौखलाहट पर ऐसा करती हैं. बिहार, बंगाल के नतीजों में हार से बौखलाए हैं. यूपी की जनता ने 2017 से धूल चटवाया है, 2027 में भी चटवाएंगे.”
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने भी किया पलटवार
इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा सांसद को घेरते हुए कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी पर ओछी व अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा नेताओं को यह समझ लेना चाहिए कि इस हरकत से वे अपनी ही पार्टी के ताबूत में आखिरी कील ठोक रहे हैं. 2027 में सपा को सफा होने से कोई नहीं बचा सकता.”
सपा सांसद ने क्या कहा था?
बता दें कि हमीरपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर अपशब्द कह दिए. उन्होंने प्रधानमंत्री को देश विरोधी तक कह डाला, जिसके बाद बीजेपी के नेताओं में गुस्सा है.
