नकुड पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफतार कर लाखों रूपयें की स्मैक बरामद की
- पुलिस हिरासत मे आरोपी
नकुड 6 मई इंद्रेश। नकुड पुलिस ने नशे के खिलाफ कडी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफतार कर उनके कब्जे से लाखों रूपयें की आधा किग्रा से अधिक स्मैक बरामद की है।
थानाध्यक्ष सुरेंश कुमार ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि उपनिरिक्षक देवेंद्र कुमार अधाना, हेड कांस्टेबल चरणकार अजय राठी आदि ने चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नवाजपुर निवासी शमशाद व समयदीन पुत्रगण मंजुरा को गिरफतार किया हैं । पुलिस को उनके कब्जे से 504 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
पुलिस दोनों आरापियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया । थानाध्यक्ष सुरेंशकुमार ने बताया दोंनो आरोपियां का अच्छा खासा अपराधिक इतिहास रहा है। शमशाद के खिलाफ कोतवाली में 9 मुूकदमे दर्ज है। जिनमे से सात मुकदमे एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज है। जबकि दुसरे आरोपी समयदीन के खिलाफ कोतवाली में तीन मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने दोनो आरोपियंों को जेल भेज दिया है।
