नकुड: एक ही परिवार के नौ सदस्य कोरोना पोजिटिव आने से मची खलबली

नकुड: एक ही परिवार के नौ सदस्य कोरोना पोजिटिव आने से मची खलबली

नकुड [इन्द्रेश त्यागी]। नगर मे कोरोना का ग्राफ बढता जा रहा है। एक ही परिवार के नौ सदस्य कोरोना पाजिटिव मिलने से नगर मे हडकंप मच गया हैं। जबकि दो अन्य लोग भी कोरोना पोजिटिव मिले हैं।

मौहल्ला चौधरियान में एक ही परिवार के नो लोग कोरोना पोजिटिव आये है। जिससे नगर मे हडकंप मचा है। अभी तक कस्बे का यह हिस्सा सुरक्षित माना जा रहा था। उधर कल भी मुंशिपुरा में एक व्यक्ति की रिर्पोट पोजिटिव आयी थी। इसके अलावा मौहल्ला चौधरियान मे ही एक अन्य व्यक्ति की रिर्पोट भी पोजिटिव आयी है। नगर मे लगातार कोरोना का ग्राफ बढने से लोग चिंता में है।

भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतना चौहान के निधन पर दुख व्यक्त किया है। भाजपा के देहात मंडल के पूर्व अध्यक्ष ऋषिपाल चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार मे मंत्री चेतन चौहान की मृत्यु बेहद दुखद है। नगर मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि कोरोना चेतन चैहान को लील लिया। इससे पार्टी व सरकार को गहरी क्षति हुई है।

पंरपरागत उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
नकुड। क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का पर्व परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया। इस सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयो मे राष्टरीय ध्वज फहराया गया।

इस बार स्वतंत्रता दिवस भी कोरोना से अछुता नंही रहा। सभी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम बेहद सादगी के साथ आयोजित किये गये। तहसील मुख्यालय व नगर पालिका परिसर को रोशनी से सजाया ग या था। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम पीएस राणा ने ध्वजारोहण किया। जबकि केएलजीएम इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राकेश गुप्ता ने ध्वजरोहण किया। बारऐशोसिएशन मे बार अध्यक्ष जगमालसिंह ने ध्वजारोहण किया।

 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे