युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, जेब से निकले नोट मे एसडीसीए से जुडे लोगो को बताया जिम्मेदार

युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, जेब से निकले नोट मे एसडीसीए से जुडे लोगो को बताया जिम्मेदार
 अस्पताल मे पत्रकारो को जानकारी देता पिडित

नकुड 30 सितबंर इंद्रेश। क्षेत्र के गांव लतीफपुर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया है। उसे गंभीराव्स्था में पहले सीएचसी मे भर्ती कराया गया। जंहा से चिकित्सको ने उसे सहारनपुर रैफर कर दिया। पिडित ने एसडीसीए के क्रिकेट मैचो मे मे एपांयरिग करने का दावा करते हुए सुसाईड नोट मे इस घटना के लिये सहारनपुर जिला क्रिकेट एसेासिशन से जुडे व्यक्तियों को जिम्मेदार बताया है।

लतीफपुर निवासी युवक विकास सैनी ने बुद्धवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे उसकी हालत खराब बिगड गयी । जिसके बाद परिजन उसे स्थानीय सीएचसी मे लेकर गये। जंहा चिकित्सको ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। उसकी स्थिति मे कुछ सुधार हुआ । विकास सैनी के भाई सचिन ने बताया कि विकास की जेब से एक सुसाईड नोट निकला । उसका दावा है िकवह सीडीसीए के मैचो मे एंपायरिग करता था जिसमे उसने सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन से जुडे व्यक्तियों पर दबाव बनाकर प्रताडित कर गलत फैसले करने का दबाव बनाने का अरोप लगाया है।

विकास का दावा है कि वह एसडीसीए की क्रिकेट मैचो में एंपायर के रूप मे काम करता था। उसने आरोप लगाया कि एसोसिएशन से जुडे लोग उस पर बच्चो के मैच के दौरान कुछ बच्चों को गलत ढंग से मैच मे आउट कर उनसे जुडे बच्चों को फायदा पंहुचाने का दबाव बनाते थे। वह मानसिक दबाव मे था। यही वजह है कि उसने अपना जीवन समाप्त करने का प्रयास किया है। इस घटना की सूचना मिली तो कोतवाली पुलिस ने भी अस्पताल मे जाकर स्थिति का जायजा लिया। चिकित्सको ने पिडित विकास को सहारनपुर रैफर कर दिया है। उधर परिजनो ने मामले की लिखित तहरीर थाने मे देकर आरोपियो के खिलाफ कडी कार्रवाई कराने की मांग की है। उधर विकास के एसडीसीए पर बच्चो के चयन मे आरोप लगाने से एसडीसीए की कार्यशैली पर गभीर सवाल खडे हो गये है।

Leave a Reply