• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कोरोना के कहर से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र में मुफ्त में सौ टन ऑक्सीजन देंगे मुकेश अंबानी

  • April 16, 2021
कोरोना के कहर से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र में मुफ्त में सौ टन ऑक्सीजन देंगे मुकेश अंबानी
  • Oxygen महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने भी रिलायंस की ओर से राज्य को सौ टन ऑक्सीजन मिलने की पुष्टि की गई है। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि ऑक्सीजन के सिलेंडरों से लदे ट्रक अभी रास्ते में हैं।

नई दिल्ली : अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड जामनगर में स्थित अपनी दो तेल रिफाइनरियों से महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में ट्रकों से ऑक्सीजन पहुंचा रही है। इस औद्योगिक ऑक्सीजन में मामूली बदलाव से इसे चिकित्सकीय उपयोग के लायक बनाया जा सकता है। यह ऑक्सीजन वैश्विक महामारी कोविड-19 के मरीजों को दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक जामनगर की रिफाइनरी से सौ टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। मानवीय जरूरतों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए कंपनी यह ऑक्सीजन निशुल्क मुहैया करा रही है। इस बीच, महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने भी रिलायंस की ओर से राज्य को सौ टन ऑक्सीजन मिलने की पुष्टि की गई है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि ऑक्सीजन के सिलेंडरों से लदे ट्रक अभी रास्ते में हैं। हालांकि,एक अन्य सूत्र ने बताया कि स्थानीय प्रशासन के ट्रकों की आवाजाही रोकने के बाद यह ट्रक जामनगर में ही फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि जामनगर में ऑक्सीजन ला रहे चार दर्जन ट्रक फंसे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में ऑक्सीजन की भारी किल्लत होने की बात कही थी। तेल रिफाइनरी नाइट्रोजन के उत्पादन के लिए अपने एयर-सेपरेशन प्लांट में औद्योगिक ऑक्सीजन भी तैयार करती हैं। इस ऑक्सीजन में कार्बनडाईऑक्साइड और अन्य गैसें हटाकर चिकित्सकीय उपयोग वाली 99.9 फीसद शुद्धता वाली ऑक्सीजन तैयार की जा सकती है।

इस बीच, सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने भी कहा कि वह अपने कोच्चि स्थित रिफाइनरी से केरल के लिए चिकित्सकीय ऑक्सीजन की सप्लाई करेगा। ताकि कोविड-19 के गंभीर मरीजों का समुचित इलाज हो सके। बीपीसीएल का कहना है कि वह प्रतिदिन 1.5 टन ऑक्सीजन कोच्चि के सरकारी अस्पतालों को देंगे। सरकारी अस्पतालों को यह आपूर्ति मुफ्त में की जाएगी। कोच्चि रिफाइनरी में लिक्विड ऑक्सीजन 99.7 फीसद की शुद्धता से बनाई जाती है।

 

Post navigation

Prev
Next
‘जाना तो सबको है, मैं भी कल रहूं या न रहूं…’, मौत से 4 दिन पहले नाना पाटेकर का आखिरी भाषण

‘जाना तो सबको है, मैं भी कल रहूं या न रहूं…’, मौत से 4 दिन पहले नाना पाटेकर का आखिरी भाषण

  • October 8, 2026
अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, ‘बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा’

अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, ‘बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा’

  • October 8, 2026
मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- ‘व्यवस्था को फिर से…’

मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- ‘व्यवस्था को फिर से…’

  • October 8, 2026
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल

अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल

  • October 8, 2026
इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- ‘अभी तो…’

इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- ‘अभी तो…’

  • October 8, 2026
‘विरोध का हक है, पर…’ आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज

‘विरोध का हक है, पर…’ आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज

  • October 8, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘जाना तो सबको है, मैं भी कल रहूं या न रहूं…’, मौत से 4 दिन पहले नाना पाटेकर का आखिरी भाषण October 8, 2026
  • नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी का खास मैसेज, ‘उनके बेबाक और स्पष्ट विचार…’ October 8, 2026
  • राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR October 8, 2026
  • अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, ‘बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा’ October 8, 2026
  • मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- ‘व्यवस्था को फिर से…’ October 8, 2026
  • अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल October 8, 2026
  • इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- ‘अभी तो…’ October 8, 2026
  • ‘विरोध का हक है, पर…’ आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज October 8, 2026
  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से थमीं सांसें October 8, 2026
  • सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा भाजपाइयों का सैलाब October 7, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021