• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

BCCI के सालाना कॉन्ट्रैक्ट से इन खिलाड़ियों की छुट्टी, हार्दिक का प्रमोशन तो दो युवाओं की इंट्री

  • April 16, 2021
BCCI के सालाना कॉन्ट्रैक्ट से इन खिलाड़ियों की छुट्टी, हार्दिक का प्रमोशन तो दो युवाओं की इंट्री
  • ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को प्रोमोट करके ग्रेड ए में कर दिया गया है जिसमें पांच करोड़ रुपये मिलते हैं जबकि शुभमन गिल और सिराज को उनका पहला केंद्रीय अनुबंध मिला है जो ग्रेड सी है और इसकी राशि एक करोड़ रुपये की है।

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस साल के करार में शामिल खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। गुरुवार शाम को जारी इस सालाना करार में से केदार जाधव और मनीष पांडे को बाहर कर दिया गया है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को प्रमोशन मिला है तो वहीं युजवेंद्र चहल को डिमोट किया गया है। मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल और अक्षर पटेल बीसीसीआइ ने लिस्ट में जगह दी है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली सफेद गेंद के क्रिकेट के उप कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बीसीसीआइ के केंद्रीय अनुबंधों के शीर्ष वर्ग में बरकरार हैं। इस ग्रेड के खिलाड़ियों को सात-सात करोड़ रुपये की राशि मिलती है, जबकि कुछ तेजी से उभरते हुए युवाओं को भी गुरुवार को बोर्ड की ओर से पुरस्कृत किया गया। कुल 28 क्रिकेटरों को चार वर्गो में केंद्रीय अनुबंध प्रदान किए गए।

हार्दिक का हुआ प्रमोशन, चहल को नुकसान

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को प्रोमोट करके ग्रेड ए में कर दिया गया है जिसमें पांच करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि शुभमन गिल और सिराज को उनका पहला केंद्रीय अनुबंध मिला है, जो ग्रेड सी है और इसकी राशि एक करोड़ रुपये की है। कुछ खिलाड़ियों का दर्जा घटाया गया है जिसमें तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को ग्रेड बी में कर दिया गया है जिसमें तीन करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि केदार जाधव और मनीष पांडे को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

मनीष पांडे और केदार जाधव बाहर

पिछले लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे केदार जाधव का सालाना करार से बाहर कर दिया गया है। वहीं मनीष पांडे को भी इस साल के करार में बीसीसीआइ ने शामिल नहीं किया है। फरवरी 2020 के बाद से जाधव ने भारत की तरफ से कोई मैच नहीं खेला है।

ग्रेड-ए प्लस : विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह

ग्रेड-ए : रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, रिषभ पंत, हार्दिक पांड्या

ग्रेड-बी : रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर और मयंक अग्रवाल

ग्रेड-सी : कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्रा सिंह चहल और मोहम्मद सिराज

 

Post navigation

Prev
Next
अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

  • September 18, 2026
IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

  • September 17, 2026
श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल

श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल

  • September 14, 2026
फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा – जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा – जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

  • September 11, 2026
BCCI से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, पूछा- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट बोर्ड पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए?

BCCI से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, पूछा- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट बोर्ड पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए?

  • September 10, 2026
मुकेश कुमार की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर, कहा – यह घरेलू सीजन रहने वाला है मेरे लिए काफी अहम

मुकेश कुमार की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर, कहा – यह घरेलू सीजन रहने वाला है मेरे लिए काफी अहम

  • September 9, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते समय भी हया का ख्याल रखें: कारी इस्हाक गोरा September 21, 2026
  • शिवा हत्याकांड के बाद हाईवे जाम और पथराव मामले में पांच वांछित गिरफ्तार September 21, 2026
  • एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू रक्षक ने स्थगित किया काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम September 21, 2026
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत को लेकर सहारनपुर तैयार September 21, 2026
  • चिलकाना पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चार शातिर चोर गिरफ्तार September 21, 2026
  • संत रविदास की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का आह्वान September 21, 2026
  • एक शाम गणपति बप्पा के नाम, भजन संध्या में गूंजे भक्ति के स्वर September 21, 2026
  • महापौर ने छड़ी पूजन के साथ किया छड़ी मेले का शुभारंभ September 21, 2026
  • ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ विषय पर विशेष व्याख्यान, बचाव को बताया बेहतर स्वास्थ्य का आधार September 21, 2026
  • ‘P से पंडित, नहीं परिवारवाद…’, रवि किशन का समाजवादी पार्टी पर हमला September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021