• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मंत्री ने पूछा खाते में पैसा आ गया या नहीं, कोई दिक्कत तो नहीं हुई

  • March 1, 2021
मंत्री ने पूछा खाते में पैसा आ गया या नहीं, कोई दिक्कत तो नहीं हुई
  • जनमंच में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व पीएम स्वनिधि योजना की लाभार्थी श्रीमती रेखा से वर्चुअल संवाद करते नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन।

सहारनपुर [24CN] । उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने सोमवार को मिशन रोजगार के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि रोजगार योजना के लाभार्थी वेंडरों से वर्चुअल संवाद किया और छह दिवसीय स्वनिधि लोन मेले का उद्घाटन किया। वर्चुअल संवाद में प्रदेश के सभी नगर निगमों के नगरायुक्त और पीओ डूडा सहित अनेक अधिकारी व हर जिले से दस-दस लाभार्थी वेंडर शामिल रहे।

नगर विकास मंत्री ने सहारनपुर की लाभार्थी श्रीमती रेखा से वर्चुअल संवाद किया। नगर विकास मंत्री ने आशुतोष टंडन ने सोमवार दोपहर प्रधानमंत्री स्वनिधि रोजगार योजना के तहत रजिस्टर्ड अधिक से अधिक वेंडरों को लोन दिलवाने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उसके बाद उन्होंने सभी नगर निगम के नगरायुक्तों और हर जिले से एक-एक लाभार्थी वेंडर से वर्चुअल संवाद किया। नगर विकास मंत्री ने सभी नगरायुक्तों से उनका लक्ष्य, तथा लक्ष्य के सापेक्ष कितने वेंडरों को लोन दिया गया इसकी जानकारी ली। लाभार्थियों से नगर विकास मंत्री ने लोन व परिवार के संबंध में सवाल किये और उन्हें बताया कि उनके रोजगार को पटरी पर लाने के लिए ये लोन की स्कीम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देन है और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ उसे आगे बढ़ा रहे हैं। सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित मनोहर पुर गंाव निवासी श्रीमती रेखा पत्नी मांगेराम से जनमंच में वर्चुअल संवाद के जरिये नगर विकास मंत्री ने सबसे पहले नाम पूछा और फिर पूछा कि लोन का पैसा उनके खाते में आ गया है या नहीं, उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं हुई ? रेखा ने बताया कि उसके खाते में पैसा आ गया है और उसे कोई परेशानी नहीं हुई। मंत्री के पूछने पर रेखा ने बताया कि लोन का पैसा मिलने से उसका काम ठीक हो गया है।

उसने बताया कि वह सब्जी का ठेला लगाती है। नगर विकास मंत्री द्वारा परिवार के संबंध में पूछने पर रेखा ने बताया कि परिवार में पति और एक बेटा है जो बीए में पढ़ रहा है। इस पर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने खुशी व्यक्त करते हुए उसे और आगे पढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने नगर विकास मंत्री टंडन को बताया कि नगर निगम का 31 मार्च 2021 तक का लक्ष्य 17535 है जिसके सापेक्ष लगभग 12 हजार रजिस्ट्रेशन, 7582 वेंडरों के ऋण स्वीकृत हो चुके हैं तथा 6770 को ऋण दिये जा चुके है। उन्होंने नगर विकास मंत्री को आश्वस्त किया कि जो वेंडर रह गए हैं उन्हें भी इस छह दिवसीय लोन मेले में ऋण दिलाया जायेगा। बाद में पीओ डूडा अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि जिले का 31 मार्च तक का लक्ष्य 23275 है, जिसके सापेक्ष 19 हजार रजिस्ट्रेशन और 13234 वेंडरों के ऋण स्वीकृत तथा 11927 वेंडरों को ऋण वितरित किये जा चुके है। इस दौरान उपनगरायुक्त दिनेश यादव, कर्नल नेगी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढे >> कंगना रनोट एक बार फिर आईं मुश्किलों में, एक्ट्रेस के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट (24city.news)

Post navigation

Prev
Next
2027 में फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: नितिन नवीन

2027 में फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: नितिन नवीन

  • September 22, 2026
मेरठ खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदेय स्थलों पर मंथन

मेरठ खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदेय स्थलों पर मंथन

  • September 22, 2026
पूर्व पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखीं संगठन से जुड़ी शिकायतें

पूर्व पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखीं संगठन से जुड़ी शिकायतें

  • September 22, 2026
संत रविदास मंदिर में की पूजा-अर्चना

संत रविदास मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • September 22, 2026
भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार बनाएगी सरकार: नितिन नवीन

भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार बनाएगी सरकार: नितिन नवीन

  • September 22, 2026
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सहारनपुर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सहारनपुर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत

  • September 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • SIR पर खुलासे से सियासी बवाल, प्रशांत भूषण बोले- ज्ञानेश कुमार को हटाएं September 23, 2026
  • 2700 की दवा 27000 में, SC जजों ने कहा- यह मरीजों के साथ दिनदहाड़े डकैती September 23, 2026
  • IIT बॉम्बे सुसाइड केस में एक्शन, प्रोफेसर सूर्यनारायणा दुल्ला को छुट्टी पर भेजा गया, जांच के लिए बनी 10 सदस्यीय कमेटी September 23, 2026
  • सागर जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, 30 हजार का इनामी मनीष लोधी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली September 23, 2026
  • नारकोटिक्स के खिलाफ निर्णायक जंग! अमित शाह ने दी 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन September 23, 2026
  • दिल्ली में आधी रात मस्जिद पर बुलडोलर एक्शन पर हंगामा, AIMIM नेता बोले- ‘सहारनपुर पार्ट-2’ September 23, 2026
  • यूपी के आजमगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन: पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर September 23, 2026
  • 2027 में फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: नितिन नवीन September 22, 2026
  • मेरठ खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदेय स्थलों पर मंथन September 22, 2026
  • पूर्व पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखीं संगठन से जुड़ी शिकायतें September 22, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021