भाकियू रक्षक का सदस्यता अभियान तेज, मेरठ व गौतमबुद्ध नगर में सैकड़ों किसानों ने ग्रहण की सदस्यता
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान के नेतृत्व में चल रहा सदस्य बनाओ, कुनबा बढ़ाओ अभियान तेजी पकड़ता जा रहा है। सहारनपुर से शुरू हुआ यह अभियान मुजफ्फरनगर के बाद अब मेरठ और गौतमबुद्ध नगर तक पहुंच गया है, जहां सैकड़ों किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। मेरठ के बागपत रोड पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रजनी यादव और महासचिव अंबरीश राणा के नेतृत्व में सदस्यता बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति पर तनुज भोला को छात्र मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही दर्जनों नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया।बैठक में रजनी यादव ने कहा कि भाकियू रक्षक किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित संगठन है। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह ओहलान ने दीपक भाटी को गौतमबुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष घोषित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है और फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने मांग की कि उपजाऊ भूमि के अधिग्रहण के बजाय बंजर भूमि का उपयोग किया जाए या फिर किसानों को 10 गुना मुआवजा दिया जाए। इस दौरान बिल्लू त्यागी, राहुल चैधरी, गजेंद्र नोशरान, मोहित चैधरी, जीतेन्द्र सैनी, सतपाल राणा, बलकार सिंह, अनिरुद्ध त्यागी, मोहसिन अली, सचिन जाट, सन्नी अरोड़ा, कपिल प्रधान, राहुल भाटी, रोहित भाटी, विक्रम भाटी, रामपाल भाटी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
