मंडी कोतवाली पुलिस ने चार वारंटी आरोपी किए गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने चार वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। एसएसपी अभिनंदन के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत मंडी कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक राहुल शर्मा के नेतृत्व में चार वारंटी आरोपियों आकिल उर्फ अनिल पुत्र हनीफ निवासी सलमान कालोनी खाताखेड़ी, मुकेश सैनी उर्फ मोनू पुत्र जनेश्वर सैनी निवासी चंद्रभान की पुलिया राशिद गार्डन थाना कोतवाली देहात, वक्कार पुत्र गुलजार निवासी नाजिम कालोनी निकट नमरा मस्जिद पुराना कलसिया रोड थाना मंडी व फुरकान उर्फ मिम्मा पुत्र सगीर अहमद निवासी हुसैन बस्ती नियर नया घास कांटा थाना मंडी को उनके मकानों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अनुसार दबोचे गए आरोपी न्यायालय से अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अन्य विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष किया है।
