महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने किया महिला आयोग की सदस्य का स्वागत

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने किया महिला आयोग की सदस्य का स्वागत
  • सहारनपुर में राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव का स्वागत करती भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने कहा कि आयोग महिला उत्पीडऩों की घटनाओं का संज्ञान लेकर महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए तत्पर है। महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव आज सर्किट हाऊस में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की पदाधिकारी महिला उत्पीडऩ के खिलाफ आवाज बुलंद करने का काम करें। साथ ही केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकारों द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं का महिलाओं के बीच व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करें ताकि महिलाओं के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को दिलाया जा सके। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की वर्षा चोपड़ा, नूतन शर्मा आदि मौजूद रही।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे