धूमधाम के साथ मनायी महर्षि कश्यप जयंती

धूमधाम के साथ मनायी महर्षि कश्यप जयंती
  • सहारनपुर में महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कश्यप समाज के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप ने कहा कि सृष्टि रचयिता महर्षि कश्यप सर्वसमाज के पूजनीय हैं। हम सबको उन्हें नमन करना चाहिए।

मांगेराम कश्यप आज यहां दिल्ली रोड स्थित मोहित विहार में आयोजित महर्षि कश्यप व राजा निषाद राज जयंती कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कश्यप जयंती के उपलक्ष में राज्य सरकार से सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की।

इससे पूर्व कश्यप समाज के लोगों द्वारा हवन यज्ञ कर मंत्रोच्चारण के साथ पूर्णाहुति दी गई। इस दौरान विजय कश्यप, अजय कश्यप, रोहित कश्यप, विशाल, रविंद्र, बिजेंद्र आदि सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे