महाराष्ट्र! 700 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र! 700 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां अम्बेनाली घाट के पास एक स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की मौत हो गई। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक महाबलेश्वर और पोलादपुर के बीच स्थित अम्बेनाली घाट में ये हादसा हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वाहन में सवार आठ यात्रियों की मौत हो गई है। फिलहाल खोज और बचाव दलों ने सफलतापूर्वक दो शव बरामद कर लिए हैं। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि यह स्कॉर्पियो सतारा जिले के असगांव गांव की है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, अब तक 500 से 700 फुट गहरी खाई से दो शव बरामद किए गए हैं, बाकी शवों की तलाश जारी है।

मृतकों के नाम :

1.  अंश समीर चव्हाण उम्र – 19 वर्ष निवासी बोरगांव, तहसील चिपलून, जिला रत्नागिरी।

2.  रितेश राजेंद्र लोखंडे उम्र – 22 वर्ष निवासी आसगांव, तहसील सातारा, जिला सातारा।

3.  सुहास जितेंद्र लोखंडे उम्र – 20 वर्ष निवासी आसगांव, तहसील सातारा, जिला सातारा

4.  उत्कर्ष आनंद शिंगटे उम्र – 21 वर्ष निवासी मरडे, तहसील सातारा, जिला सातारा।

5.  निखिल अभिमन्यू शिंगटे उम्र – 25 वर्ष निवासी मरडे, तहसील सातारा, जिला सातारा।

6.  महेश अनिल पवार उम्र – 25 वर्ष निवासी आसगांव, तहसील सातारा, जिला सातारा।

7.  आदित्य अशोक साळुंखे उम्र – 21 वर्ष निवासी आसगांव, तहसील सातारा, जिला सातारा।

8.  राजेश अशोक काटकर उम्र – 35 वर्ष निवासी खटाव, तहसील खटाव, जिला सातारा।

Leave a Reply