लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल ने विवादित बयान के आरोपों के बीच अखिलेश यादव को बताया भाई, कहा- मैं सैनिक की पत्नी हूं…

लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल ने विवादित बयान के आरोपों के बीच अखिलेश यादव को बताया भाई, कहा- मैं सैनिक की पत्नी हूं…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिवंगत मां के लिए विवादित बयान देने के आरोपों का सामना कर रहीं लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, लोकसभा में तीन विधेयकों के पारित न होने के विरोध में गुरुवार, 23 अप्रैल को उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ में नगर निगम का विशेष सत्र आयोजित किया गया. इस सत्र में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है.

सदन खत्म होने के बाद लखनऊ की मेयर ने अखिलेश यादव को लेकर दिए गए अपने बयान पर भारतीय जनता पार्टी की नेता खर्कवाल ने फिर से प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मेरे भाई अखिलेश ने मुझे लेकर जो कुछ कहा है मैं उनको बता देना चाहती हूं कि मैं एक सैनिक की पत्नी, एक सैनिक की बेटी हूं और मुझे अनुशासन पता है.

सपा और कांग्रेस ने किया वॉक आउट

लखनऊ नगर निगम में निंदा प्रस्ताव के लिए एक विशेष सत्र आयोजित किया गया. जिसमें 119 पार्षदों में 93 पार्षदों ने निंदा प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी. इस सत्र शुरुआत हंगामेदार रही. मेयर के बयान पर आपत्तियों का दौर चला.

इससे पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कल मेयर के घर पर पहुंच कर अपना विरोध दर्ज कराया था जिसको लेकर आज मेयर अपना जवाब दे रही थी, जिस बीच समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के पार्षदों ने हंगामा करते हुए सदन से वाकआउट किया.

Leave a Reply