• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मेहुल चोकसी को डोमिनिका में क्वारंटाइन केंद्र भेजा गया, प्रत्यर्पण के खिलाफ स्थानीय विपक्षी पार्टियां

  • May 31, 2021
मेहुल चोकसी को डोमिनिका में क्वारंटाइन केंद्र भेजा गया, प्रत्यर्पण के खिलाफ स्थानीय विपक्षी पार्टियां
  • एमटीगुआ और बारबुडा से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए चोकसी को पड़ोस के डोमिनिका में पकड़ा गया था। चोकसी ने आरोप लगाया है कि एंटीगुआ और भारतीय की तरह दिखने वाले पुलिसकर्मियों ने उसे एंटीगुआ और बारबुडा में जॉली बंदरगाह से अगवा किया और उसे डोमिनिका ले गए।

नई दिल्ली । भारतीय बैंक से धोखाधड़ी के मामले में वांछित भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका में सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया गया है। एंटीगुआ और बारबुडा से लापता हुए चोकसी को पड़ोस के डोमिनिका में पकड़ा गया था। भारत ने चोकसी के अपराधों से जुड़े सारे दस्तावेज विशेष विमान से डोमिनिका भेजा है। डोमिनिका के उच्च न्यायालय ने चोकसी को उसके यहां से ले जाने पर रोक लगा दी है और इस मामले में दो जून को खुली अदालत में सुनवाई के बाद ही आगे की कार्रवाई पर फैसला होगा।

भगोड़े कारोबारी को भारत वापस लाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। एएनआइ के अनुसार इस मुद्दे पर कई एजेंसियां ​​डोमिनिका सरकार के संपर्क में हैं, जिसमें बताया गया है कि चोकसी मूल रूप से एक भारतीय नागरिक है और उसने लगभग दो अरब अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी करने के बाद भारत में कानून से बचने के लिए नई नागरिकता ली थी।

वहीं, भारत ने राजनयिक माध्यम से डोमिनिका को स्पष्ट रूप से कह दिया है कि चोकसी को एक भगोड़े भारतीय नागरिक के रूप में माना जाना चाहिए, जिसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस है और उसे निर्वासन के लिए भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाना चाहिए। बता दें कि डोमिनिकन की एक अदालत ने चोकसी के डोमिनिका से प्रत्यर्पण पर रोक लगाने वाले अपने आदेश को 2 जून तक बढ़ा दिया है। उच्च न्यायालय नई तारीख को भारतीय भगोड़े की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर भी सुनवाई करेगा।

दूसरी तरफ, चोकसी के बारे में एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा है कि शायद चोकसी अपनी प्रेमिका को डिनर कराने या उनके साथ वक्त बिताने नाव के जरिए पड़ोसी देश डोमिनिका गया थाऔर वहां पकड़ा गया। यह एक ऐतिहासिक गलती होगी क्योंकि एंटीगुआ में चोकसी एक नागरिक है और हम उसे प्रत्यर्पित नहीं कर सकते। ब्राउन ने रेडिशा शो में बताया कि चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए जरूरी दस्तावेज लेकर विमान भारत से आया है।

चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की धनराशि का कथित तौर पर गबन किया। नीरव मोदी लंदन की एक जेल में बंद है और वह भारत प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ मुकदमा लड़ रहा है। जबकि चोकसी ने 2017 में एंटीगुआ एंड बारबुडा की नागरिकता ली थी और जनवरी 2018 के पहले हफ्ते में भारत से भाग गया था। इसके बाद ही यह घोटाला सामने आया था।

 

Post navigation

Prev
Next
राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- ‘देखो ओ बीजेपी वालों, तुम…’

राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- ‘देखो ओ बीजेपी वालों, तुम…’

  • September 22, 2026
वित्त मंत्री सीतारमण का विपक्ष पर वार, ‘बोझ कस्टमर पर नहीं’

वित्त मंत्री सीतारमण का विपक्ष पर वार, ‘बोझ कस्टमर पर नहीं’

  • September 22, 2026
दिल्ली SIR पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, खरगे बोले- ‘VIP मतदाता’ की अलग कैटेगरी क्यों?

दिल्ली SIR पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, खरगे बोले- ‘VIP मतदाता’ की अलग कैटेगरी क्यों?

  • September 21, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SC में सुनवाई जारी, CJI बोले- आरोपियों की गतिविधियों में…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SC में सुनवाई जारी, CJI बोले- आरोपियों की गतिविधियों में…

  • September 21, 2026
राजभर के ‘UP के 4 हिस्से’ वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- ‘बिना सोचे समझे…’

राजभर के ‘UP के 4 हिस्से’ वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- ‘बिना सोचे समझे…’

  • September 21, 2026
DUSU में NSUI की हार पर राहुल गांधी सख्त, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

DUSU में NSUI की हार पर राहुल गांधी सख्त, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

  • September 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘क्या टीचर का नकल करने पर डांटना जातिसूचक गाली है’, IIT बॉम्बे सुसाइड केस को लेकर शिक्षाविदों ने उठाए सवाल September 22, 2026
  • जमुई ‘हैवानियत’ मामले पर CJP का बड़ा बयान, ‘इस सरकार के लिए…’ September 22, 2026
  • ‘नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है’- सीएम योगी September 22, 2026
  • राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- ‘देखो ओ बीजेपी वालों, तुम…’ September 22, 2026
  • दिल्ली में आज आसमान होगा साफ, दिन में धूप और रातें होंगी सुहावनी September 22, 2026
  • अरविंद केजरीवाल- सौरव दास के खिलाफ याचिकाकर्ता का दावा, ‘सोशल मीडिया पर…’ September 22, 2026
  • कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार September 22, 2026
  • व्यापारियों को साधने के लिए सपा का प्लान, दिवाली से पहले दिया टारगेट September 22, 2026
  • वित्त मंत्री सीतारमण का विपक्ष पर वार, ‘बोझ कस्टमर पर नहीं’ September 22, 2026
  • सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते समय भी हया का ख्याल रखें: कारी इस्हाक गोरा September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021