‘पंजाब में लोगों का जीना दुश्वार, अबकी बार कांग्रेस…’, सचिन पायलट का बड़ा दावा

‘पंजाब में लोगों का जीना दुश्वार, अबकी बार कांग्रेस…’, सचिन पायलट का बड़ा दावा

पंजाब में कानून व्यवस्था और नशे के हालात को लेकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने दावा किया कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से खत्म हो चुका है.

सचिन पायलट ने कहा कि पंजाब में सरकार पूरी तरह से फेल है और यहां लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. पायलट ने कहा कि गैंगस्टर आए दिन लोगों को धमका रहे हैं, शूटआउट कर रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि यह अजीब बात है कि बीजेपी एक तरफ नशा मुक्ति यात्रा निकाल रही है , जबकि केंद्र में उसकी सरकार के रक्षा मंत्री और गृह मंत्री पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आने वाली नशे की खेप को रोक पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं.

‘पंजाब में कांग्रेस को मिलेगी प्रचंड बहुमत’

पंजाब प्रभारी ने ये भी कहा कि रक्षा मंत्री और गृहमंत्री को बताना चाहिए कि उन्होंने 12 सालों में बॉर्डर से कितने लोगों को पकड़ा है, इसे रोकना सरकार की जिम्मेदारी है. अगर ऐसा किया गया होता तो आज पंजाब में नशे के इतने खराब हालत न होते. सचिन पायलट ने चुनाव को लेकर दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस का माहौल बहुत अच्छा है और हम प्रचंड बहुमत के साथ है सरकार बनाने जा रहे हैं.

राजस्थान सरकार को घेरा

वहीं राजस्थान के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि राजस्थान में सूखे जैसे हालात होते जा रहे हैं और सरकार ने अभी तक कोई भी कदम नहीं उठाया है. उन्होंने कहा कि सरकार को इस बारे में पहले से ही काम शुरू कर देना चाहिए था. मानसून की कमी की वजह से तमाम लोग संकट से गुजर रहे हैं.

ज्ञानेश कुमार और केंद्र पर भी निशाना

इसके अलावा सचिन पायलट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र की सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी कराने का काम किया है. पायलट ने कहा कि मोदी सरकार ने पहले नोटबंदी की और अब वोटबंदी कर रही है.

Leave a Reply