शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में PRAGYA–2026 स्थापना सप्ताह समारोह के अंतर्गत – कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर द्वारा मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर एवं नेत्र शल्य चिकित्सा अभियान का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में PRAGYA–2026 स्थापना सप्ताह समारोह के अंतर्गत – कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर द्वारा मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर एवं नेत्र शल्य चिकित्सा अभियान का आयोजन

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में आज दिनाँक 20 जुलाई 2026 दिन सोमवार को विश्वविद्यालय स्थापना दिवस एवं माननीय चेयरमैन डॉ. शोभित कुमार के जन्मोत्सव (जुलाई 24) के उपलक्ष्य में आयोजित “PRAGYA–2026 स्थापना सप्ताह समारोह” के अंतर्गत कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर द्वारा जनहित गतिविधियों के अंतर्गत “स्वस्थ समुदाय, सशक्त राष्ट्र: स्वास्थ्य सेवा, वेलनेस एवं सामाजिक कल्याण की उन्नति” थीम पर स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता को ध्यान में रखते हुए मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर एवं नेत्र शल्य चिकित्सा अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शक्ति स्थल पर शोभित विश्वविद्यालय के माननीय चेयरमैन डॉ. शोभित कुमार जी, श्रीमती शालिनी शोभित जी, शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी, श्रीमती निधि शेखर जी, डॉ. एम. के. अग्रवाल अध्यक्ष एलबीएस आयुर्वेदिक कॉलेज, बिलासपुर, डॉ. इंदु कपूर (ऑप्टोमेट्रिस्ट), कुलपति प्रो.(डॉ.) बी.एस. सिद्धू, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयर टेकर सूफ़ी ज़हीर अख़्तर, डीन हेल्थ साइंसेस प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) विकास कुमार शर्मा एवं उपस्थित सभी गणमान्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया। तत्पश्चात स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्धघाटन पुरे विधि-विधान से फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना एवं विश्वविद्यालय कुलगीत का सामूहिक गायन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में कुलपति प्रो.(डॉ.) बी.एस. सिद्धू ने शोभित विश्वविद्यालय के माननीय चेयरमैन डॉ. शोभित कुमार जी एवं शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कुँवर शेखर विजेंद्र जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह  ने डॉ. एम. के. अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। डॉ. जयलक्ष्मी ने श्रीमती शालिनी शोभित जी एवं डॉ. इंदु कपूर को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। डॉ. मीनाक्षी चौधरी ने श्रीमती निधि शेखर जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। डीन हेल्थ साइंसेस प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने उत्तम शुगर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं यूनिट हेड डॉ. सुखविंदर जीत सिंह एवं केयर टेकर सूफ़ी ज़हीर अख़्तर को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर माननीय चेयरमैन डॉ. शोभित कुमार जी एवं कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी ने श्री जे.पी. माथुर बहिरंग रोगी विभाग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का निरीक्षण करते हुए उपस्थित मरीजों से संवाद स्थापित किया तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं दी जा रही उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य जांच शिविर के अंतर्गत लगभग 500 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। रोगियों का निःशुल्क परामर्श, परीक्षण, औषधि वितरण और प्रकृति परीक्षण के माध्यम से उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का निदान किया गया। इस अवसर पर नेत्र शल्य चिकित्सा अभियान का शुभारम्भ भी किया गया, जिसके अंतर्गत क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु वरिष्ठ नेत्र चिकित्सकों द्वारा 24 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2027 तक 500 निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं विभिन्न रोगों की जांच के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों का संवाद सत्र भी आयोजित किये गए। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के द्वारा हर्बल गार्डन में एक यादगार संगीतमय शाम का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर आमंत्रित मुख्य अतिथि डॉ. एम. के. अग्रवाल अध्यक्ष एलबीएस आयुर्वेदिक कॉलेज, बिलासपुर ने कहा कि कि ऐसे शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर आमंत्रित मुख्य अतिथि डॉ. इंदु कपूर (ऑप्टोमेट्रिस्ट) ने कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को समय पर परामर्श, उपचार एवं बेहतर दृष्टि प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कुँवर शेखर विजेंद्र जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वस्थ समुदाय ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।” समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा के माध्यम से विश्वविद्यालय निरंतर जनकल्याण के अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि PRAGYA–2026 स्थापना सप्ताह समारोह के अंतर्गत आयोजित ये गतिविधियां समाज में स्वास्थ्य, कल्याण एवं मानवीय सेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेंगी और यह “शिक्षा, सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व” की भावना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) विकास कुमार शर्मा ने उपस्थित सभी गणमान्यों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के समस्त शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।