• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

जानिए किस तरह के हालात पैदा होने के बाद दिल्ली में फिर से लगेगा लॉकडाउन, अरविंद केजरीवाल ने दिए संकेत

  • April 11, 2021
जानिए किस तरह के हालात पैदा होने के बाद दिल्ली में फिर से लगेगा लॉकडाउन, अरविंद केजरीवाल ने दिए संकेत
Cm Arvind Kejriwal
  • कोरोना की वजह से दिल्ली में हालात बेहद चिंताजनक हैं। पिछले 24 घंटे में 10 हजार 700 मरीज सामने आए हैं। इनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। सरकार इस पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है।

नई दिल्ली । कोरोना की वजह से दिल्ली में हालात बेहद चिंताजनक हैं। पिछले 24 घंटे में 10 हजार 700 मरीज सामने आए हैं। इनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। सरकार इस पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।यदि मरीजों की संख्या बढ़ती रही और अस्पतालों में बेड कम पड़ गए तो लॉकडाउन लगाना मजबूरी होगी। हम कोरोना संक्रमण रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे। मुख्यमंत्री अरविंद अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आयोजित डिजिटल प्रेसवार्ता के दौरान ये बातें कहीं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि बगैर जरूरत के घर से न निकलें। कोरोना नियमों का पालन करें। उन्होंने जनता से सहयोग मांगा और कहा कि ज्यादा परेशानी हो तभी अस्पताल जाएं। अन्यथा अस्पतालों में बेड कम पड़ जाएंगे। गंभीर मरीजों के लिए ही बेड की सुविधा मिलने दें।

उन्होंने कहा कि हम लाकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं। यदि अस्पतालों में बेडों की संख्या कम पड़ने लगी तो मजबूरी में लॉकडाउन जैसा कदम भी उठाना पड़ेगा। सरकार हर तरह से मरीजों का इलाज कराने के लिए इंतजाम करने में लगी हुई है। केंद्र सरकार से अपील की कि कोरोना की वैक्सीन सभी को लगाने के लिए छूट दी जाए। केंद्र सरकार से अपील की कि कोरोना की वैक्सीन सभी को लगाने के लिए छूट दी जाए उससे भी संक्रमितों की संख्या को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की। कहा कि इस माहौल में सभी एक साथ आएं। यह समय राजनीति करने का नहीं है। यह कठिन दौर है।

राजधानी में साढ़े चार माह बाद कोरोना की संक्रमण दर एक बार फिर 10 फीसद से अधिक हो गई। लिहाजा पिछले दिन के मुकाबले 24 घंटे में 32,024 सैंपल की जांच कम होने के बावजूद शनिवार को कोरोना के 7897 नए मामले मिले। वहीं, संक्रमण दर 10.21 फीसद रही। पिछले 24 घंटे में 5716 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं लगातार दूसरे दिन 39 मरीजों की मौत हो गई। इससे दो दिन में ही कोरोना से 78 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

दिल्ली में अब तक कुल एक करोड़ 54 लाख 43 हजार 955 सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें से 77,374 सैंपल की जांच पिछले 24 घंटे में हुई है। इसमें से 10.21 फीसद सैंपल पाजिटिव पाए गए। पिछले 24 नवंबर के बाद यह पहला मौका है, जब संक्रमण दर 10 फीसद से अधिक हुई है। 24 नवंबर को संक्रमण दर 10.14 फीसद थी। एक दिन पहले दिल्ली में एक लाख नौ हजार 398 सैंपल की जांच हुई थी और 7.79 फीसद सैंपल पाजिटिव मिले थे।

 

 

Post navigation

Prev
Next
रजिस्टरी कार्यालय को स्थानांतरित करने के विरेाध मे अधिवक्ताओ ने तहसील पर तालाबंदी कर धरना दिया

रजिस्टरी कार्यालय को स्थानांतरित करने के विरेाध मे अधिवक्ताओ ने तहसील पर तालाबंदी कर धरना दिया

  • June 5, 2026
श्रीमद भगवत कथा मे श्रोताओं ने वामन अवतार व नरसिंह अवतार की कथा रसपान किया

श्रीमद भगवत कथा मे श्रोताओं ने वामन अवतार व नरसिंह अवतार की कथा रसपान किया

  • June 5, 2026
प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायतो का प्रशासक नियुक्त करने पर ग्राम प्रधानो ने मुख्यमंत्री का आभार जताया

प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायतो का प्रशासक नियुक्त करने पर ग्राम प्रधानो ने मुख्यमंत्री का आभार जताया

  • June 5, 2026
‘जब पुलिस आरोपी को पकड़ सकती थी तो फिर एनकाउंटर क्यों…’, गाजीपुर मामले पर बोलीं डिंपल यादव

‘जब पुलिस आरोपी को पकड़ सकती थी तो फिर एनकाउंटर क्यों…’, गाजीपुर मामले पर बोलीं डिंपल यादव

  • June 5, 2026
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे…, बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ

2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे…, बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ

  • June 5, 2026
खान सर पर भड़क उठे तेज प्रताप यादव, कहा- ‘वह जलनदहा आदमी हैं, पढ़ाने से नहीं-फोटो खिंचाने से मतलब है’

खान सर पर भड़क उठे तेज प्रताप यादव, कहा- ‘वह जलनदहा आदमी हैं, पढ़ाने से नहीं-फोटो खिंचाने से मतलब है’

  • June 5, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • हिन्दू संगठनों ने मनाया मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन June 5, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन June 5, 2026
  • शिविर में एनसीसी कैडेट्स को आधुनिक ड्रोन की दी तकनीकी जानकारी June 5, 2026
  • पुलिस के हत्थे चढ़े तीन सटोरिये, सट्टा लगाने की सामग्री, नगदी व अवैध असलाह बरामद June 5, 2026
  • जूडो छात्रावास के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन June 5, 2026
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद भर में अनेक स्थानों पर किए गए पौधे रोपित June 5, 2026
  • नगर निगम ने की पुराणों में वर्णित वृहद पंचवटी की स्थापना June 5, 2026
  • रजिस्टरी कार्यालय को स्थानांतरित करने के विरेाध मे अधिवक्ताओ ने तहसील पर तालाबंदी कर धरना दिया June 5, 2026
  • श्रीमद भगवत कथा मे श्रोताओं ने वामन अवतार व नरसिंह अवतार की कथा रसपान किया June 5, 2026
  • प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायतो का प्रशासक नियुक्त करने पर ग्राम प्रधानो ने मुख्यमंत्री का आभार जताया June 5, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021