शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में 27 अगस्त को खेलो इंडिया संवाद का आयोजन
गंगोह [24CN] : 27 अगस्त 2026 को शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में “खेलो इंडिया संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी विद्यार्थियों के साथ दो-तरफा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा जनपद स्तर पर तीन संस्थानों का चयन किया गया है, जिसमें शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह को ‘ए’ श्रेणी में स्थान दिया गया है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल होंगे। वे विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें खेल, अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली एवं सफलता के लिए प्रेरित करेंगे।
इस कार्यक्रम हेतू विश्वविद्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमे शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू, कुलसचिव प्रो. महीपाल सिंह, एवीआईपीएस (डायरेक्टर) एवं डीन हेल्थ साइंस प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, खेल समन्वयक प्रदीप शर्मा एवं प्रवेश प्रभारी डॉ. अनिल रॉयल शामिल रहे। प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कुलपति प्रो.(डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू ने कहा कि विश्वविद्यालय युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। खेल एवं युवा गतिविधियां विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आगे उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को अपने अनुभव साझा करने के लिए परिसर में आमंत्रित किया जाएगा।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महीपाल सिंह ने कहा कि 27 अगस्त का कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी इन कार्यक्रम में सहभागिता करें और अपनी प्रतिभा को मंच प्रदान करें।
डीन हेल्थ साइंस प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल एवं सामाजिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास में सहायक होती है। विश्वविद्यालय ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव और नेतृत्व के अवसर उपलब्ध करा रहा है।
विश्वविद्यालय के खेल समन्वयक प्रदीप शर्मा ने बताया कि 27 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा उन्हें स्वस्थ, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों में युवाओं को माई भारत पोर्टल से जोड़ने, विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाने तथा युवा शक्ति को सकारात्मक एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में लगाने पर विशेष जोर दिया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं युवाओं से अपील की कि वे 27 अगस्त के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें और युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने के इस अभियान का हिस्सा बनें।
27 अगस्त 2026 को शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में “खेलो इंडिया संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी विद्यार्थियों के साथ दो-तरफा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा जनपद स्तर पर तीन संस्थानों का चयन किया गया है, जिसमें शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह को ‘ए’ श्रेणी में स्थान दिया गया है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल होंगे। वे विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें खेल, अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली एवं सफलता के लिए प्रेरित करेंगे।