रामपुर में जेपी नड्डा ने जनसभा को क‍िया संबोधि‍त, सपा-कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

रामपुर में जेपी नड्डा ने जनसभा को क‍िया संबोधि‍त, सपा-कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को रामपुर पहुंचे। यहां उन्‍होंने भाजपा प्रत्याशी सांसद घनश्याम सिंह लोधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित क‍िया। नड्डा के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। जनसभा को संबोधि‍त करते हुए नड्डा ने भाजपा सरकार की उपलब्‍धि‍यां ग‍िनाईं। इसके साथ ही व‍िपक्ष पर जमकर हमला।

रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को रामपुर पहुंचे। यहां उन्‍होंने भाजपा प्रत्याशी सांसद घनश्याम सिंह लोधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित क‍िया। नड्डा के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। जनसभा को संबोधि‍त करते हुए नड्डा ने भाजपा सरकार की उपलब्‍धि‍यां ग‍िनाईं। इसके साथ ही व‍िपक्ष पर जमकर हमला।

जेपी नड्डा ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा क‍ि पहले यहां (रामपुर) लोगों का अपहरण हुआ करता था, वसूली होती थी, व्यापारियों को व्यापार करने में कठिनाई आती थी, डर से लोग पलायन कर रहे थे, लेकिन आज भयमुक्त वातावरण में रामपुर आगे बढ़ रहा है। परिवार की पार्टी हैं। अखिलेश यादव के बाद डिंपल यादव। चाचा को भी छोड़ दिया। इन्हें तुमसे कोई लेना देना नहीं है। अपने परिवार को बचाना है भ्रष्टाचार को चलाना है। अगर विकास चाहते हो घनश्याम लोधी को जिताना है।

नड्डा ने कहा, आज भारत जापान को पछाड़कर ऑटोमोबाइल मार्केट में तीसरे नंबर की मार्केट बन गया है। पीएम ने चिंता की गरीब की, किसानों की, हर पिछड़े की। आज 25 करोड़ लोग गरीबों की रेखा का ऊपर उठ गए। 11 करोड़ 74 लाख किसानों को किसान सम्मन निधि मिल रही है। 10 करोड़ बहनों को उजाला योजना में कनेक्शन मिला। रामपुर में 230000 लोगों को उज्ज्वला योजना का कनेक्शन मिला। योजना आगे बढ़ने का काम योगी सरकार ने किया।

नड्डा ने कहा, रामपुर में ज्वाला नगर में रोजगार गलियारा बना, ज‍िसे विधायक आकाश सक्सेना ने बनवाया। पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहते थे। आज उत्तम प्रदेश बना है। कांग्रेस ने तीनों लोक में घोटाला किया। भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। इसके नेता सारे बेल पर है या जेल में है। आजम खां जेल में है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे