पुलिस, एसओजी व स्वाट की संयुक्त टीम ने किया हत्या की घटना का खुलासा

पुलिस, एसओजी व स्वाट की संयुक्त टीम ने किया हत्या की घटना का खुलासा
  • सहारनपुर में थाना देवबंद, एसओजी व स्वाट टीम द्वारा दबोचे गए हत्यारोपी एवं जानकारी देते एसपी देहात।

सहारनपुर। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी एवं स्वाट टीम ने हत्या की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आला कत्ल इंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड व आरोपी विशाल की खून से सनी शर्ट बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

पुलिस लाईन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण मयंक पाठक ने बताया कि थाना देवबंद पुलिस, एसओजी एवं स्वाट की संयुक्त टीम ने प्रभारी निरीक्षक कपिल देव, एसओजी प्रभारी निरीक्षक सुनील शर्मा, निरीक्षक अपराध सतेंद्र पाल सिंह, स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज पंवार, उपनिरीक्षक अक्षय शर्मा एसओजी व उपनिरीक्षक ललित कुमार के नेतृत्व में हत्या के मामले में वांछित आरोपियों विशाल पुत्र इसम व गगन पुत्र विजय सिंह निवासीगण ग्राम आखलौर थाना कोतवाली जिला मुजफ्फरनगर को हाइवे से ग्राम घलौली जाने वाले मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आला कत्ल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड व पैन कार्ड, खून से सनी अभियुक्त विशाल की शर्ट बरामद कर ली।

एसपी देहात श्री पाठक ने बताया कि दबोचे गए आरोपी विशाल ने पूछताछ के दौरान बताया कि विगत वर्ष मैंने कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर क्षेत्र में लूट की घटना के मामले में पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मैं कुछ दिन पहले ही जेल से छुटकर आया हूं। आरोपी ने बताया कि मुझे परिजनों सहित गांव वाले व अन्य लोग चोर-बदमाश कहने लगे जो मुझे अच्छा नहीं लगता था। इसी बात से खिन्न होकर मैंने अपने साथी गगन के साथ मिलकर रात्रि में अपने गांव आखनौर खेड़ी के पास घलौली से आने रास्ते पर मनोज की ट्यूबवैल के पास वहां से गुजरने वाले मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को ईख के खेत में ले जाकर ईंट के अद्धे से सिर पर वाहर हत्या कर दी थी जिसे हमने रस्सी से बांधकर नाले में डाल दिया था। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।

Leave a Reply