संविधान बचाने की खातिर इंडिया गठबंधन लड़ रहा है यह चुनाव: इमरान मसूद

संविधान बचाने की खातिर इंडिया गठबंधन लड़ रहा है यह चुनाव: इमरान मसूद
  • सहारनपुर में देवबंद में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद।

देवबंद। सहारनपुर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा कि 18वीं लोकसभा का चुनाव देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इंडिया गठबंधन संविधान बचाने के लिए चुनाव लड़ रहा है। गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की जनता केंद्रीय सत्ता में बदलाव करने को आतुर दिखती है।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सभी धर्मों और जातियों के समर्थन के बूते पर भाजपा और एनडीए को चुनौती दे रहा है। उन्होंने कहा कि जनता मोदी और योगी शासन से त्रस्त आ चुकी है और जनता बदलाव चाहती है। इसलिए इस चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की भारी मतों से जीत होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर गैर भाजपाई दलों के नेताओं को परेशान करने का काम कर रही है। उन पर झूठे मुकदमें लगाकर बिना वजह उनसे पूछताछ करने का षडयंत्र रचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता केंद्र की मोदी सरकार के इरादों को जान चुकी है और परेशान होकर बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि देश और संविधान बचाने की खातिर भाजपा प्रत्याशी को हराने का काम करें। इमरान मसूद के साथ कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष संदीप राणा, पूर्व अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, पूर्व केंद्रीय मंत्री रशीद मसूद के बेटे शाजान मसूद, कांग्रेस के महानगराध्यक्ष वरूण शर्मा, प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा और सरदार चरणजीत सिंह निक्कू आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे