• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

इन राज्यों में अगले तीन दिन गरज चंमक के साथ होगी मूसलाधार बारिश, जानें- मौसम का ताजा अलर्ट

  • September 21, 2021
इन राज्यों में अगले तीन दिन गरज चंमक के साथ होगी मूसलाधार बारिश, जानें- मौसम का ताजा अलर्ट
  • मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन तक कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश मध्यप्रदेश बिहार उत्तराखंड गुजरात समेत कई राज्यों में 23 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से बार लगातार बारिश हो रही है। देशभर में बीते एक हफ्ते से कहीं रुक-रुक कर कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन तक कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड गुजरात समेत कई राज्यों में 23 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन राज्यों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। वहीं 25 सितंबर को भी बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है, जिसके प्रभाव से सितंबर माह के अंत तक मूसलाधार का सिलसिला जारी रहेगा ।

अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पश्चिम बंगाल के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिक संजीब बंद्योपाध्याय ने बताया कि आज यानि सोमवार को कोलकाता, हावड़ा, हुगली और नार्थ, साउथ 24 परगना में भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, इसलिए कल से कोलकाता में स्थिति में सुधार होगा और बारिश की तीव्रता कम होने लगेगी। दक्षिण बंगाल के पूरे जिलों में गरज के साथ गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। कुछ जिलों में, 20-21 सितंबर के लिए भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

मप्र के 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में आज सोमवार फिर 3 सिस्टम एक्टिव होने के चलते 14 जिलों में भारी बारिश और सभी संभागों में रिमझिम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 5 संभागों में बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 14 जिलों अनूपपुर, उमरिया, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, बैतूल, अलीराजपुर, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, नीमच, मंदसौर जिलों में भारी बारिश चेतावनी जारी की है। वही 5 संभागों रीवा, शहडोल, होशंगबाद, इंदौर और उज्जैन में बिजली गिरने और चमकने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 23 सितम्बर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सभी पर्वतीय जिलों में मानसून अभी सक्रिय है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राज्य में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार व मध्यम बारिश हो सकती है। सोमवार को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं तीव्रता के साथ बारिश, कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है।

झारखंड में अगले 4 दिन भारी बारिश की संभावना

झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्यभर के विभिन्न इलाकों में अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 20 से लेकर 23 सितंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है।

 

Post navigation

Prev
Next
‘इतने भावुक न हों’, कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका पर बोले CJI सूर्यकांत

‘इतने भावुक न हों’, कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका पर बोले CJI सूर्यकांत

  • May 25, 2026
Bakrid से पहले CM Yogi के UP में सख्त निर्देश: खुले में न नमाज़, न कुर्बानी

Bakrid से पहले CM Yogi के UP में सख्त निर्देश: खुले में न नमाज़, न कुर्बानी

  • May 25, 2026
फाल्टा में बीजेपी की जीत पर सपा अचरज में! अखिलेश यादव के प्रवक्ता ने कहा- 70 से 75 साल में BJP…

फाल्टा में बीजेपी की जीत पर सपा अचरज में! अखिलेश यादव के प्रवक्ता ने कहा- 70 से 75 साल में BJP…

  • May 25, 2026
ट्विशा शर्मा केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- हम दुखी हैं कि…

ट्विशा शर्मा केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- हम दुखी हैं कि…

  • May 25, 2026
गाजियाबाद: ‘ईद पर बकरा नहीं, केक…’, BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लिखी चिट्ठी, NSA के तहत कार्रवाई की मांग

गाजियाबाद: ‘ईद पर बकरा नहीं, केक…’, BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लिखी चिट्ठी, NSA के तहत कार्रवाई की मांग

  • May 25, 2026
‘इंडिया आउट’ के बावजूद भारत ने मालदीव को पानी पिलाया, थरूर ने अमेरिका में ऐसा क्या कहा, जिसकी हो रही चर्चा

‘इंडिया आउट’ के बावजूद भारत ने मालदीव को पानी पिलाया, थरूर ने अमेरिका में ऐसा क्या कहा, जिसकी हो रही चर्चा

  • May 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘इतने भावुक न हों’, कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका पर बोले CJI सूर्यकांत May 25, 2026
  • ‘महंगाई मानव मोदी की फिर से स्ट्राइक’, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर राहुल ने साधा निशाना May 25, 2026
  • Bakrid से पहले CM Yogi के UP में सख्त निर्देश: खुले में न नमाज़, न कुर्बानी May 25, 2026
  • फाल्टा में बीजेपी की जीत पर सपा अचरज में! अखिलेश यादव के प्रवक्ता ने कहा- 70 से 75 साल में BJP… May 25, 2026
  • यूपी में बिजली कट को लेकर CM योगी ने दिए 6 सख्त निर्देश, बोले- ‘शहरों में 24 और गांव में 18 घंटे बिजली सप्लाई हो’ May 25, 2026
  • ट्विशा शर्मा केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- हम दुखी हैं कि… May 25, 2026
  • Assam में ऐतिहासिक कदम! विधानसभा में पेश हुआ Uniform Civil Code Bill, बहुविवाह पर रोक और लिव-इन का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य May 25, 2026
  • गाजियाबाद: ‘ईद पर बकरा नहीं, केक…’, BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लिखी चिट्ठी, NSA के तहत कार्रवाई की मांग May 25, 2026
  • ‘इंडिया आउट’ के बावजूद भारत ने मालदीव को पानी पिलाया, थरूर ने अमेरिका में ऐसा क्या कहा, जिसकी हो रही चर्चा May 25, 2026
  • ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद बचाने गए टोलकर्मी, तभी दूसरी बस ने रौंदा; 6 की मौत, 26 घायल May 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021