• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 2.67 लाख मामले, 4529 लोगों की मौत

  • May 19, 2021
देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 2.67 लाख मामले, 4529 लोगों की मौत
  • देश में कोरोना के दैनिक मामलों में धीरे-धीरे कमी नजर आ रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 2.67 लाख मामले सामने आए हैं। हालांकि इस दौरान 4500 से अधिक लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है।

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस के मामलों में धीरे-धीरे कमी देखी जा रही है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2.67 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। हालांकि, देश में कोरोना के मामले तो कम हो रहे हैं लेकिन कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 4500 से अधिक लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2 लाख 67 हजार 334 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4529 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

हालांकि, कोरोना के मामलों के साथ देश में संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में देश भर में कोरोना संक्रमण से 3 लाख 89 हजार 851 लोग ठीक हुए हैं। ये आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक है। देश में अब तक कुल 2 करोड़ 19 लाख 86 हजार 363 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना की रिकवरी के साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामले भी तेजी से कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 1 लाख 27 हजार 46 एक्टिव केस कम हुए हैं।  जिससे फिलहाल देश में कोरोना का सक्रिय आंकड़ा गिरकर 32 लाख 26 हजार 719 पर आ गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 2 करोड़  54 लाख 96 हजार 330  मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना की सक्रिय दर फिलहाल 12.66 फीसद है। कोरोना की रिकवरी दर 86.23% पर है। भारत की कोरोना मृत्यु दर अभी 1.11% है।

मंगलवार को 20.08 लाख टेस्ट 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए मंगलवार को देश भर में 20,08,296 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक 32 करोड़ 3 लाख एक हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

साढ़े 18 करोड़ से पार पहुंचा टीकाकरण का आंकड़ा

इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 18,58,09,302 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 13,12,155 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

 

Post navigation

Prev
Next
‘IIT दिल्ली में आना मेरे लिए बहुत खास’, दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी

‘IIT दिल्ली में आना मेरे लिए बहुत खास’, दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी

  • August 8, 2026
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- ‘एक ऐसी सुबह जिसे मैं….’

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- ‘एक ऐसी सुबह जिसे मैं….’

  • August 8, 2026
‘देश को अमेरिका के हाथों…’, ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल

‘देश को अमेरिका के हाथों…’, ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल

  • August 8, 2026
PM मोदी की 45 NDA सांसदों से ब्रेकफास्ट मीटिंग, बोले- ‘सत्ता का प्रभावी इस्तेमाल कर क्षेत्र का विकास कराएं’

PM मोदी की 45 NDA सांसदों से ब्रेकफास्ट मीटिंग, बोले- ‘सत्ता का प्रभावी इस्तेमाल कर क्षेत्र का विकास कराएं’

  • August 7, 2026
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके का BJP पर निशाना, बोले- ‘बीजेपी वालों को बताएं कि युवाओं को देश विरोधी न कहें’

मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके का BJP पर निशाना, बोले- ‘बीजेपी वालों को बताएं कि युवाओं को देश विरोधी न कहें’

  • August 7, 2026
मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी पर संत समाज में नाराजगी, सार्वजनिक माफी और कार्रवाई की मांग

मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी पर संत समाज में नाराजगी, सार्वजनिक माफी और कार्रवाई की मांग

  • August 7, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘IIT दिल्ली में आना मेरे लिए बहुत खास’, दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी August 8, 2026
  • राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- ‘एक ऐसी सुबह जिसे मैं….’ August 8, 2026
  • चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत August 8, 2026
  • IIT दिल्ली में 3000 छात्रों को डिग्री देंगे प्रधानमंत्री मोदी, परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्धाटन August 8, 2026
  • पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- ‘आप उत्तराखंड के…’ August 8, 2026
  • ‘देश को अमेरिका के हाथों…’, ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल August 8, 2026
  • रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले? August 8, 2026
  • BSP विधायक उमा शंकर सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, फूट-फूट कर रोए बीजेपी मंत्री August 8, 2026
  • उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक August 8, 2026
  • अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट August 8, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021