• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

महराजगंज में सीएम ने कहा, अपने को निराश्रित महसूस न करें बाढ़ पीड़ित

  • September 4, 2021
महराजगंज में सीएम ने कहा, अपने को निराश्रित महसूस न करें बाढ़ पीड़ित
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज में कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में अगले तीन दिनों के अंदर पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री पहुंच जाएगी। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं। 15 सितंबर तक बाढ़ की आशंका बनी रहेगी।

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज में कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में अगले तीन दिनों के अंदर पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री पहुंच जाएगी। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं। आगामी 15 सितंबर तक बाढ़ की आशंका बनी रहेगी, ऐसे में सभी लोगों को सतर्क रहना होगा। बाढ़ में घर गिरने पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पीड़ितों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। फसलों के नुकसान के लिए सर्वेक्षण भी होगा। कोई भी पीड़ित अपने काे निराश्रित महसूस न करे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बृजमनगंज क्षेत्र के कालीनगर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व बाढ़ पीएसी लगाई गई

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरफ व बाढ़ पीएसी लगाई गई है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ जाता है, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभागाें को समन्वय बनाकर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जो लोग अपने घरों से बाहर रह रहें हैं, उन्हें सामुदायिक भोजनालय के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा हैं। बाढ़ व बारिश के समय सांप काटने की आशंका अधिक रहती है, इसके लिए पर्याप्त दवाएं अस्पतालों में उपलब्ध करा दी गई हैं। यदि किसी की मृत्यु सांप काटने से होती है तो चार लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानने के लिए ही हम यहां आए हैं। यहां प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधि भी बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगे हुए हैं।

मुख्‍यमंत्री ने 11 बाढ़ पीड़ि‍तों को राहत सामग्री कराई गई उपलब्‍ध

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित 11 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। बाकी बचे 489 लोगों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, डीएम डा.उज्ज्वल कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

Post navigation

Prev
Next
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘यह न भूलें कि…’

दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘यह न भूलें कि…’

  • October 14, 2026
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती

‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती

  • October 14, 2026
‘सरकार डर में है’, HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

‘सरकार डर में है’, HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

  • October 14, 2026
संजीव धीमान और अरुण प्रताप राणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई

संजीव धीमान और अरुण प्रताप राणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई

  • October 14, 2026
सहारनपुर में सातवें दिन भी जारी रहा आशाओं का धरना, 30 हजार मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

सहारनपुर में सातवें दिन भी जारी रहा आशाओं का धरना, 30 हजार मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

  • October 14, 2026
दुनिया को आकर्षित करती है भारतीय पर्वों की बहुरंगी संस्कृति : आचार्य प्रतिष्ठा

दुनिया को आकर्षित करती है भारतीय पर्वों की बहुरंगी संस्कृति : आचार्य प्रतिष्ठा

  • October 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘यह न भूलें कि…’ October 14, 2026
  • ‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती October 14, 2026
  • ‘सरकार डर में है’, HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस October 14, 2026
  • संजीव धीमान और अरुण प्रताप राणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई October 14, 2026
  • सहारनपुर में सातवें दिन भी जारी रहा आशाओं का धरना, 30 हजार मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग October 14, 2026
  • दुनिया को आकर्षित करती है भारतीय पर्वों की बहुरंगी संस्कृति : आचार्य प्रतिष्ठा October 14, 2026
  • मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में युवाओं ने दिखाई नवाचार की प्रतिभा, आर्यन का स्टार्टअप रहा सर्वश्रेष्ठ October 14, 2026
  • शाकंभरी देवी मेले में डीएम ने परखी व्यवस्थाएं, पुलिस रिपोर्टिंग चौकी के विस्तारित भवन का किया उद्घाटन October 14, 2026
  • मां शाकंभरी देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंज रहीं शिवालिक की पहाड़ियां October 14, 2026
  • नकुड़ के झारखंडी हनुमान मंदिर में प्रतिमा के सामने अंडे रखने का आरोप, हिंदू संगठनों में रोष, आरोपी हिरासत में October 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021