• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सब कुछ ठीक रहा तो भारत में आई कोरोना की दूसरी लहर दो सप्‍ताह में हो जाएगी खत्‍म- एक्‍सपर्ट

  • May 17, 2021
सब कुछ ठीक रहा तो भारत में आई कोरोना की दूसरी लहर दो सप्‍ताह में हो जाएगी खत्‍म- एक्‍सपर्ट
  • भारत में फरवरी 2021 से आई कोरोना की दूसरी लहर जल्‍द ही थम सकती है। लेकिन इसके लिए सभी चीजों का ठीक रहना बेहद जरूरी है। यदि कोई लापरवाही हुई तो इसमें अधिक समय भी लग सकता है।

नई दिल्‍ली । भारत में आई कोरोना महामारी की दूसरी लहर का पीक अब जा चुका है। फरवरी 2021 में आई इस लहर में अप्रैल के अंत में 4 लाख से अधिक मामले रोजाना सामने आए थे, लेकिन 9 मई के बाद से इनमें गिरावट का रुख दिखाई दे रहा है, जो इस बात का संकेत है कि हम सही तरीके से इस महामारी से लड़ रहे हैं। इस लहर का पीक आने के बाद से इस बात की भी चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर ये दूसरी लहर कब तक बनी रहेगी। इस सवाल के जवाब में सफदरजंग अस्‍पताल के कम्‍यूनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर और हैड डॉक्‍टर जुगल किशोर बताया कि यदि सब कुछ ठीक रहता है तो ये लहर अधिकतम दस दिनों से लेकर दो सप्‍ताह के बीच में खत्‍म हो जाएगी।

हालांकि, प्रोफेसर जुगल किशोर का ये भी कहना है कि भारत में दूसरी लहर का जाना कई बातों पर निर्भर करता है। इनमें सबसे प्रमुख है हम कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करें और इस वायरस को फैलने से रोकने में अपनी भूमिका स्‍पष्‍ट करें। उनके मुताबिक यदि लोगों की सड़कों पर आवाजाही जारी रही और बाजारों में भीड़-भाड़ बढ़ी तो दूसरी लहर के खत्‍म होने का समय भी उसी तेजी के साथ आगे बढ़ जाएगा। इसके अलावा उनका ये भी कहना है कि यदि हम वैक्‍सीनेशन में तेजी लाएं और अधिक से अधिक लोगों को वैक्‍सीन दे सके तो भी हम इस लहर को समय पर खत्‍म कर सकेंगे। उनके मुताबिक वैक्‍सीन मिल जाने से इस वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।

डॉक्‍टर जुगल किशोर के मुताबिक एक्टिव मामलों में जैसे-जैसे गिरावट आएगी वैसे-वैसे ही दूसरी लहर का प्रकोप भी थमने लगेगा। उन्‍होंने बताया कि संक्रमण की चपेट में आने के दो या तीन दिन के बाद इससे संबंधित परेशानियों का दिखाई देना शुरू हो जाता है। ऐसे में आने वाले दस दिन बेहद खास होते हैं। ये न सिर्फ मरीज के लिए खास होते हैं बल्कि उसके संपर्क में आने वाले लोगों के लिए भी बेहद अहम होते हैं। इस दौरान यदि किसी को कोई परेशानी नहीं होती है तो ये अच्‍छी बात है, लेकिन यदि होती है तो उसको अपने आपको आइसोलेट कर लेना चाहिए।

एक्टिव केस का कम होना इस बात का भी सुबूत होता है कि हमारे कांटेक्‍ट कम हो रहे हैं, जो हमारी अपनी कड़ाई या नियमों के पालन की वजह से हुए हैं। उनका ये भी कहना है कि मौजूदा समय में देश के अधिकतम लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। इनमें से कुछ इससे दवाओं के माध्‍यम से और कुछ अपनी स्‍ट्रॉन्‍ग इम्‍यूनिटी की वजह से इससे उबर गए हैं। अपनी इम्‍यूनिटी के बल पर उबरने वालों के संपर्क में जो लोग आए होंगे उनमें से कुछ ही ऐसे होंगे जिन्‍हें अस्‍पताल जाने की जरूरत महसूस होगी।

Post navigation

Prev
Next
‘जनता महंगाई से त्रस्त, भाजपा नेताओं की खरीद-फरोख्त में व्यस्त’, मल्लिकार्जुन खरगे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

‘जनता महंगाई से त्रस्त, भाजपा नेताओं की खरीद-फरोख्त में व्यस्त’, मल्लिकार्जुन खरगे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

  • June 20, 2026
TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, पति को हिरासत से छुड़ाने के लिए किया था बवाल

TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, पति को हिरासत से छुड़ाने के लिए किया था बवाल

  • June 20, 2026
खान सर को कोर्ट से फ‍िर म‍िली राहत; गिरफ्तारी पर लगी रोक, 25 को सुनवाई, अभी जेल में ही रहेंगे दोनों गार्ड

खान सर को कोर्ट से फ‍िर म‍िली राहत; गिरफ्तारी पर लगी रोक, 25 को सुनवाई, अभी जेल में ही रहेंगे दोनों गार्ड

  • June 20, 2026
‘किसी की रिकॉर्ड-तोड़ अयोध्या यात्राओं की भी हो SIT जांच’, अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज

‘किसी की रिकॉर्ड-तोड़ अयोध्या यात्राओं की भी हो SIT जांच’, अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज

  • June 20, 2026
‘शेर अकेला चलता है, झुंड में तो…’, उद्धव ठाकरे गुट पर एकनाथ शिंदे का हमला

‘शेर अकेला चलता है, झुंड में तो…’, उद्धव ठाकरे गुट पर एकनाथ शिंदे का हमला

  • June 20, 2026
यूपी में हीटवेव का कहर जारी, लखनऊ समेत 14 जिलों में अलर्ट, जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत?

यूपी में हीटवेव का कहर जारी, लखनऊ समेत 14 जिलों में अलर्ट, जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत?

  • June 20, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘जनता महंगाई से त्रस्त, भाजपा नेताओं की खरीद-फरोख्त में व्यस्त’, मल्लिकार्जुन खरगे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला June 20, 2026
  • TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, पति को हिरासत से छुड़ाने के लिए किया था बवाल June 20, 2026
  • खान सर को कोर्ट से फ‍िर म‍िली राहत; गिरफ्तारी पर लगी रोक, 25 को सुनवाई, अभी जेल में ही रहेंगे दोनों गार्ड June 20, 2026
  • राहुल गांधी से विवाद के बाद लेफ्ट-कांग्रेस में सुलह? प्रियांक खरगे के सपोर्ट में उतरी CPI, डी राजा बोले- ‘हम BJP-RSS से…’ June 20, 2026
  • बंगाल में विकास, सियासत और सुरक्षा का महासंगम! दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, देंगे ₹18,880 करोड़ की सौगात June 20, 2026
  • अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा विवाद पर भड़की VHP, कहा- ‘दान को चंदा कहना हिंदू आस्था का अपमान’ June 20, 2026
  • ‘किसी की रिकॉर्ड-तोड़ अयोध्या यात्राओं की भी हो SIT जांच’, अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज June 20, 2026
  • ‘शेर अकेला चलता है, झुंड में तो…’, उद्धव ठाकरे गुट पर एकनाथ शिंदे का हमला June 20, 2026
  • यूपी में हीटवेव का कहर जारी, लखनऊ समेत 14 जिलों में अलर्ट, जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत? June 20, 2026
  • ट्रंप पर भड़क गईं मेलोनी, बोलीं- झूठ की भी हद होती है, इटली कभी किसी के आगे नहीं झुकता June 20, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021