दिल्ली-NCR में हीटवेव का अलर्ट: IMD ने बताया आज अपने चरम पर रहेगी गर्मी, दो दिन बाद राहत मिलने की उम्मीद

दिल्ली-NCR में हीटवेव का अलर्ट: IMD ने बताया आज अपने चरम पर रहेगी गर्मी, दो दिन बाद राहत मिलने की उम्मीद

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में लोगों को आज गर्मी का सितम देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। अभी तक तो लोगों को लू से राहत मिल रही थी, लेकिन अब बढ़ते तापमान के साथ लूट भी पसीने छुड़ाएगी। रविवार दोपहर के समय गर्म हवा चलने से भी लोगों को चुभन भरी गर्मी का अहसास हुआ।

गर्मी बढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ रहा है। रविवार को छुट्टी के दिन भी तापमान में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस था वहीं रविवार को यह 42.9 डिग्री पहुंच गया। कई इलाकों में तो यह 45 से 46 डिग्री तक दर्ज किया गया।

दिल्ली में 46 डिग्री के पार पहुंचा पार

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के नजफगढ़ में रविवार को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि नरेला और पीतमपुरा में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आयानगर में 44 डिग्री सेल्सियस और पालम में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 10 से 24 किमी प्रति घंटे तक रही।

आज कितना रहेगा तापमान?

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी दिल्ली में गर्मी से राहत के आसार नहीं है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री जबकि न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

दो दिन और गर्मी से राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो दिन और कमोबेश ऐसी ही गर्मी बनी रहेगी। इसके बाद मंगलवार से शनिवार तक दिल्ली में हल्की वर्षा का दौर चलने के आसार हैं, जिससे निश्चित तौर पर कुछ राहत मिलेगी।

”खराब” श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

रविवार को तीन दिन बाद एक बार फिर प्रदूषण ”खराब” श्रेणी में पहुंच गया। बुधवार को हुई हल्की वर्षा से प्रदूषण में खासी कमी देखने को मिली थी। यह बीते तीन दिनों से ”मध्यम” श्रेणी में था। लेकिन रविवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स बढ़कर 215 पहुंच गया जो ”खराब” श्रेणी में आता है। दिल्ली के आनंद विहार में प्रदूषण सबसे अधिक रहा। वहां का एक्यूआई 323 दर्ज किया गया जो ”बहुत खराब” श्रेणी में आता है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे