हेल्थ सेमिनार में दी स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारी

हेल्थ सेमिनार में दी स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारी
सहारनपुर में सेमिनार को सम्बोधित करतीं डा. अर्शी

बढ़ती आयु में सीजन में सीजनल फलों और सब्जियों का सेवन जरूरी: डा. अर्शि

सहारनपुर। नारायणपुरी गिल कॉलोनी रेजिडेंट एसोसियेशन के आयोजित हेल्थ सेमिनार में मुख्य वक्ता डॉ अर्शी सचदेव हेल्थ स्पीकर डॉ अर्शि सचदेव ने कहा कि सीजन में सीजनल फलों और सब्जियों का सेवन करना शरीर के लिए सबसे उपयुक्त है। बढ़ती आयु के साथ-साथ हेल्थ सप्लीमेंट्स के लिए भी दवाइयों के बजाय संतुलित आहार पर ही जोर देना चाहिए। नारायणपुरी गिल कॉलोनी में आयोजित हैल्थ सेमीनार का शुभारंभ संगठन के अध्यक्ष सुवीर गुप्ता एवं सचिव राजेश कपूर ने दीप प्रज्वलित करके किया।

हेल्थ स्पीकर डॉ अर्शि सचदेव ने कहा कि सीजन में सीजनल फलों और सब्जियों का सेवन करना शरीर के लिए सबसे उपयुक्त है। बढ़ती आयु के साथ-साथ हेल्थ सप्लीमेंट्स के लिए भी दवाइयों के बजाय संतुलित आहार पर ही जोर देना चाहिए,, क्योंकि उनमें सर्वाधिक पौष्टिक गुण होते हैं। इस अवसर पर सचिव राजेश कपूर ने असोसीयेशन  के कार्यों पर प्रकाश डाला और बताया कि जनहित में संगठन के द्वारा विभिन्न कार्य करवाये जा रहे हैं। जिसमे अभी मल्टी कलर पोल पेंटिंग का कार्य करवा कर कॉलोनी का सौंदर्यकरण किया गया है ।

इस अवसर पर वरुण चावला कमल गर्ग और गौरव पाराशर ने अतिथियों का स्वागत किया। विजय अग्रवाल अजय शर्मा सुधीर गर्ग ने अतिथियों को समृद्धि चिन्ह भेंट किये। हेल्थ सेमिनार में संगठन के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे क्षेत्रीय पार्षद गौरव कपिल ने क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि आगामी 4 अगस्त को संगठन का 11वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जाएगा तथा 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर भी धूमधाम से मनाया जाएगा।

सेमिनार में संगठन के भूपेंद्र मैनी अजय गोयल अशोक सक्सेना अजय जैन सुनील चैधरी विकास निझावन सुबोध गुप्ता नितिन बत्रा बंटी मदान परवीन धानुका पवन धानुका अमर ठाकुर दिनेश कालरा राजकुमार कालरा आदि सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।