हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ, बोले- भावनाओं से भरा हूं

हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ, बोले- भावनाओं से भरा हूं

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार (17 नवंबर) को मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा को याद करते हुए कहा कि यह उनके लिए लंबा सफर रहा है और आज वह भावनाओं से भरे हुए हैं।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 3 सितंबर 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया था। इसके बाद से वह लगातार राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। वह दो बार उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री ने इस बार मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव लड़ने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है।

पुरी ने आगे बताया कि नए राज्य से राज्यसभा सदस्य चुने जाने की प्रक्रिया के तहत उन्हें अपने पिछले कार्यकाल से इस्तीफा देना पड़ा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया में सहयोग और योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply