फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने HC के फैसले को बरकरार रखा
फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में समाजवादी पार्टी नेता आजम खान को बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है. आजम खान की सजा और दोषसिद्धि पर रोक लगी रहेगी. हाईकोर्ट का निर्णय बरकरार रहेगा. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मई 2024 में आजम खान की सजा और दोषसिद्धि पर रोक लगाई थी. इस निर्णय को लेकर यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. इससे पहले निचली अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए सात वर्ष की सजा सुनाई थी.
अदालत इस मामले में आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान की भी याचिका को लेकर फैसला सुनाया. हाई कोर्ट ने आजम खान की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी. मगर, उनकी पत्नी और बेटे को दोषी ठहराए जाने के निर्णय पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. अब्दुल्ला आजम और तंजीम फातिमा ने हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. निचली अदालत से उनको भी इस मामले में सात साल की सजा मिली हुई है.
जानें पूरा मामला
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित मामले में निचली अदालत ने आजम खान के साथ उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को दोषी ठहराया गया था. अदालत ने तीनों को सात-सात वर्ष की सजा सुनाई थी. इसके बाद आजम खान ने इस निर्णय को चुनौती दी. मई 2024 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान की सजा और दोषसिद्धि पर रोक लगा दी. हालांकि, हाईकोर्ट ने उनकी पत्नी और बेटे को दोषी ठहराने जाने के लिए निर्णय पर पाबंदी लगाने से इनकार कर दिया था. इस तरह से आजम खान को हाईकोर्ट से राहत मिल गई. मगर उनकी पत्नी और बेटे को राहत नहीं दी गई.
यूपी सरकार की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्णय को लेकर यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. सरकार ने आजम खान को मिली राहत रद्द करने की डिमांड की थी। आजम खान की पत्नी और बेटे ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया था। इसमें दोषसिद्धि को लेकर रोक से मना कर दिया था. अब सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को याचिका खारिज कर दिया। कोर्ट ने आजम खान को मिली राहत को बरकरार रखा। इस निर्णय से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले में तीनों को राहत दी गई है.
