हापुड़: महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने; पत्थरबाजी में 6 घायल
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान तनाव फैल गया।
धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा में प्रतिमा पर माल्यार्पण के समय दो समुदायों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों से पत्थरबाजी हुई, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और इलाके में अफरा‑तफरी मच गई। घटना में छह लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति पर काबू पाया। प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।
पुलिस के अनुसार, गांव देहरा में महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान एक स्थानीय दुकानदार और एक युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा और दोनों समुदायों के लोग आमने‑सामने आ गए।
