shobhit University Gangoh
 

Gold Price Today: वायदा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों भी गिरावट; जानें ताजा भाव

Gold Price Today: वायदा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों भी गिरावट; जानें ताजा भाव

नई दिल्ली । सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:37 बजे दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव 147 रुपये यानी 0.29 फीसद की गिरावट के साथ 50,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने का भाव 51,067 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दूसरी ओर फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 202 रुपये यानी 0.39 फीसद की भाव कमी के साथ 51,014 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पहले सोमवार को फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 51,216 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।

Jamia Tibbia