प्रधानमंत्री मोदी को ‘गद्दार’ कहने पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- ‘राहुल गांधी गृह युद्ध…’

प्रधानमंत्री मोदी को ‘गद्दार’ कहने पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- ‘राहुल गांधी गृह युद्ध…’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल किया है. राहुल गांधी की ओर से रायबरेली में कहे गए इस शब्द पर बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया आई है. एबीपी न्यूज़ से बुधवार (20 मई, 2026) को गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी गृह युद्ध करवाने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं.

गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का फ्रस्ट्रेशन है कि उनको सत्ता मिल नहीं रही है. इस वजह से इस तरह के बयान दे रहे हैं. इन्होंने तो भ्रष्टाचार किया है, अब वह नहीं होता है. इस वजह से यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इतना नफरत करते हैं.

Leave a Reply