फतेहपुर पुलिस ने किया अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर पुलिस ने किया अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर में फतेहपुर पुलिस द्वारा दबोचा गया आरोपी एवं जानकारी देते एसपी ग्रामीण।

सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे/निशानदेहील पर 9 निर्मित/अर्द्धनिर्मित अवैध शस्त्र व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

पुलिस लाईन के नवीन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी देहात मयक पाठक ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि थाना फतेहपुर पुलिस ने थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक अमित सोनी व उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश रोहित उर्फ बाबा पुत्र रजनेश निवासी ग्राम गणेशपुर थाना बिहारीगढ़ को ग्राम बुड्ढाखेड़ा पुंडीर नदी के डूब क्षेत्र बने कमरे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे/निशानदेही पर 9 निर्मित/ अर्द्धनिर्मित अवैध शस्त 1 तमंचा 315 बोर, 2 पोना बंदूक 12 बोर, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर, पांच जिंदा कारतूस 12 बोर, 6 अधबने तमंचे 315 बोर, 2 नाल 12 बोर, 1 गिराइंडर, एक हथौड़ी, 3 रेती, 1 आरी लोहा काटनी, 8 ब्लेड के पत्ते एवं अन्य उपकरण बरामद कर लिए। एसपी देहात श्री पाठक ने बताया कि दबोचे गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि मैं अपने साथी के साथ नदी क्षेत्र में सुनसान जगह बने कमरे में गैर कानूनी रूप से अवैध हथियार बनाने का काम करता हूं तथा इन हथियारों को राह चलते अनजान लोगों को बेच देता हूं। आज मैं व मेरा साथी ग्राहक की तलाश में थे तभी पुलिस ने मुझे पकड़ लिया।