शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज एंड एंटरप्रेन्योरशिप विभाग में फेयरवेल पार्टी का आयोजन
गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 30-04-2026 दिन बृहस्पतिवार को स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज एंड एंटरप्रेन्योरशिप विभाग में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों के द्वारा अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिनभर में अनेक कार्यक्रमों के द्वारा अनेक छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें अनेक खेल प्रतियोगिता जैसे, कविता, फैशन शो एवं नुक्कड़ नाटक व नृत्य जैसे कार्यक्रम शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह एवं स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज एंड एंटरप्रेन्योरशिप विभागाध्यक्ष डॉ. सोमप्रभ दुबे, व अन्य शिक्षकगण ने मां सरस्वती व बाबू विजेंद्र कुमार जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हर्ष पँवार ने शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आदेश कुमार ने कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात डॉ. हर्ष पँवार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया और सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों एवम सभी छात्र एवं छात्राओं को अनेक शुभकामनाएं दी। कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं देकर उनका उत्साहवर्धन कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में फेयरवेल के विजेता एम.बी.ए. अंतिम वर्ष से छात्र मिस्टर फेयरवेल संयम व मिस फेयरवेल पलक सिंघल रही, वहीं बी.बी.ए. अंतिम वर्ष से मिस्टर फेयरवेल सिधांशु व मिस फेयरवेल रिया चौधरी तथा बी.कॉम अंतिम वर्ष से मिस्टर फेयरवेल दिव्यांशु व मिस फेयरवेल वंशिका रही। कार्यक्रम में बी.बी.ए. अंतिम वर्ष से मिस्टर प्रिंस मुकुल देव व मिस क्वीन नैना गर्ग रही। मिस्टर फेयरवेल व मिस फेयरवेल एवं मिस्टर प्रिंस व मिस क्वीन को विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हर्ष पँवार ने सभी सम्मानित अतिथियों एवं छात्रों का धन्यवाद प्रकट किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में विभाग के अन्य शिक्षकगण डॉ. अभिमन्यु उपाध्याय, स्वाति राजौरा, दीपाक्षी, राहुल कुमार, सचिन शर्मा का विशेष योगदान रहा।
