गुरु दर्शन समारोह में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था, गुरु के बताए मार्ग पर चलने का दिया संदेश

गुरु दर्शन समारोह में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था, गुरु के बताए मार्ग पर चलने का दिया संदेश
सहारनपुर में लालद्वारा में आयोजित गुरू दर्शन समारोह का दृश्य।

सहारनपुर। बाड़ा लालदास रोड स्थित लालद्वारा में गुरु दर्शन समारोह का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बाबा लाल जी की गद्दी, अमृतसर से पधारे संत महंत अनंत दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भक्त का वास्तविक कल्याण गुरु के बताए मार्ग पर चलने और गुरु वाणी को अपने जीवन में उतारने में ही निहित है।

उन्होंने कहा कि गुरु की शिक्षाओं का पालन करने से जीवन सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति से भर जाता है। समारोह का शुभारंभ महंत अनंत दास जी महाराज तथा सतगुरु बाबा लाल सेवक मंडल के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, महासचिव राजेश कपूर एवं कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद एक्टिव प्रधान मनीष आनंद और राजकुमार गंभीर ने महंत जी का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। उपाध्यक्ष प्रदीप सूरी और रवि भाटिया ने गुरु दर्शन समारोह के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं लालद्वारा प्रमुख इंद्र मोहन जोशी, राजेंद्र गर्ग और अशोक भाटिया ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

महंत अनंत दास जी महाराज ने कहा कि सहारनपुर का लालद्वारा बाबा लाल जी की तपोस्थली है, जहां उन्होंने लगभग 100 वर्षों तक तपस्या की। यह स्थान अत्यंत सिद्ध एवं पवित्र है और यहां दर्शन करना तीर्थ यात्रा के समान पुण्यदायी माना जाता है। महासचिव राजेश कपूर ने लालद्वारा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए महंत जी को श्ज्ञान गंगाश् पुस्तक भेंट की। कार्यक्रम में नवीन भाटिया, जुग्गीलाल भाटिया, प्रवीण बोहरा, रवि कुमार, रूबी भाटिया, नीलम शर्मा, रमेश भाटिया, गौरव डग और सनी ठक्कर ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

पंडित सुनील कौशल एवं पंडित धनंजय पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ संपन्न कराया। समारोह में प्रशांत अरोड़ा, मोनिका कालरा, ललित अरोड़ा, कविता अरोड़ा, सीमा आनंद, प्रियंका बत्रा, नितिन बत्रा, पुष्कर राज कपूर, पूजा कपूर, शिवम बांगा, आरती बांगा, डॉली गंभीर, सुनील पाहुजा, दीपक पाहुजा, कोमल महाजन, वीरेंद्र महाजन, जीत खन्ना, सविता खन्ना, वंदना कक्कड़, सचिन लूथरा, यश कक्कड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।