पीएनबीआरए सहारनपुर इकाई की कार्यकारिणी बैठक

पीएनबीआरए सहारनपुर इकाई की कार्यकारिणी बैठक
  • सहारनपुर में पीएनबीआरए की बैठक को सम्बोधित करते सचिव एस. सी. सपरा।

सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक रिटायरीज एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बैठक में मंगलवार को पहलगाम में हुई आतंकी घटना की कड़ी निंदा की गई तथा मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर उन्हें श्रद्धां जलि अर्पित की गई। घंटाघर स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक का शुभारम्भ राष्ट्रगान से किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए संस्था के सचिव एस. सी. सपरा ने कहा कि हम सब पहलगाम में हुई आतंकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से निर्दोष सैलानियांे को मौत के घाट उतारा गया है, बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के आतंकवाद के खात्मे हेतु कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए ताकि पड़ोसी देश को संदेश जाए। श्री सपना ने कहा कि पीएनबीअ ारए देश में पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों की एक अग्रणी संस्था है, जो न केवल अपने बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष के वरिष्ठ नागरिकों की भलाई और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।

उन्होंने बताया कि हम रिटायरी की कुछ मांगे पिछले 25 सालों से लंबित हैं कि हमारा रिटायरी का पेंशन अपडेशन नहीं हो पा रहा है और संस्था द्वारा इसके लिए धरना प्रदर्शन भी किए जा रहे है। उम्मीद है कि सरकार इस ओर जल्दी ध्यान देगी। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण एवं धर्मार्थ कार्यों’ के लिए समय-समय पर शिविर आयोजित करती  रहती है।  संस्था द्वारा बताया गया कि 31 मार्च को रिटायर्ड हुए साथी श्री धरम पाल जी को भी संस्था द्वारा अपना सदस्य बनाया गया।

अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने संस्था की वेलफेयर स्कीम की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में अमृत लाल अरोड़ा, आर. के. जैन, ए. पी. शर्मा, रतिराम, अशोक जैन, राजेश शर्मा, एस. के. लूथरा, नीरज गुप्ता, अरुण गर्ग, सुनील अरोड़ा, अशोक मारवाह, सुरेंद्र अरोड़ा, योगेश लूथरा, विधु शेखर, नेकीराम, मणिराम आदि मौजूद रहे।


विडियों समाचार