तुफान से बिजली आपूर्ति ठप, आम के बागों मे भारी नुकसान
नकुड 14 मई इंद्रेश। क्षेत्र मे आये भीषण तुफान से बिजली लाईनों पर पेड गिरने सैंकडो गांवो की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। दिन भर बिजली कर्मचारी लाईनों को दुरूस्त करने मे लगे रहे। परंतु कई गांवो की आपूर्ति शुरू नंही हो पायी। आंधी से आम के बागो मे बडा नुकसान होने की खबर है।
बुद्धवार शाम के समय अचानक आयी आंधी मे कई पेड टूटकर बिजली की लाईनों व सडकों पर गिर गये। फंदपुरी मे पडे सडक पर गिरने से सडक पर आवाजाही प्रभावित हुई। इसके अलावा अघ्याना रोड पर यूकेलिप्टिस का पेड टूटकर खेतो मे गिर गया। क्षेत्र के गांवो मे विद्युत आूपर्ति करने वाली कई लाईनों पर पेड टूटकर गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी। जिससे किसानो के नलकूप बंद है। विभिन्न गांवो मे खेतों मे लगाये गये पोपलर के पेड भी आंधी मे टूटकर गिर गये । जिससे किसानो को काफी नुकसान उठाना पडा है।
दिन भर विद्युत कर्मी लाईनों को दुरूस्त करने के काम पर जुटे रहे। पंरतु इसके बावजूद कई गांवों मे अभी भी रेस्टोर होनो बाकि है। इसके अलावा जरदस्त अ ांधी से आम के बागो मे बडा नुकसान होने की खबर हैं । अंाधी मे बागों मे आम के कच्चे फल टूटकर गिर गये है। छोटा फल अभी किसी भी काम का नंही है। ऐसे बागो के मालिकों व ठेकेदारों को तुफान से भारी नुकसान हुआ है।
