• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, 22 जनवरी तक मतदान वाले राज्यों में चुनावी रैलियों और रोड शो पर लगाई रोक

  • January 15, 2022
निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, 22 जनवरी तक मतदान वाले राज्यों में चुनावी रैलियों और रोड शो पर लगाई रोक
  • जनसभाओं और रैलियों पर चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों को कुछ राहत दी है। अब इनडोर वाली जगहों पर अधिकतम 300 या कुल क्षमता के 50 फीसदी लोगों के साथ बैठकें आयोजित की जा सकेंगी। इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करना होगा।

नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक मतदान वाले राज्यों में चुनावी रैलियों और रोड शो पर रोक लगा दी है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। राजनीतिक रैलियों में प्रतिबंध को लेकर चुनाव आयोग ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के साथ कई बैठकें कीं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में यथासंभव सुरक्षित रूप से चुनाव कराने के उद्देश्य से रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध लगाने का आदेश चुनाव आयोग की तरफ से पारित कर दिया गया है।

जनसभाओं और रैलियों पर चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों को कुछ राहत दी है। अब इनडोर वाली जगहों पर अधिकतम 300 या कुल क्षमता के 50 फीसदी लोगों के साथ बैठकें आयोजित की जा सकेंगी। हालांकि, चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को हिदायत दी है कि कोविड प्रोटोकाल का इन सभाओं के दौरान कड़ाई से पालन करना होगा और आदर्श चुनाव आचार संहिता का भी उल्लंघन नहीं होना चाहिए।

उम्मीदवारों को वर्चुअल मोड के माध्यम से रैली करने की सलाह

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने पिछले सप्ताह कहा था कि उम्मीदवारों को यथासंभव वर्चुअल मोड के माध्यम से प्रचार करना चाहिए। सार्वजनिक सड़कों पर कोई नुक्कड़ सभा नहीं होगी और मतगणना के बाद कोई विजय जुलूस नहीं होगा।

पहले राजनीति रैलियों और रोड शो में 15 जनवरी तक थी रोक

बता दें कि चुनाव आयोग ने आठ जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम का एलान करते हुए महामारी के मद्देनजर 15 जनवरी तक रैलियों, रोड शो और नुक्कड़ सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था।

चुनावी राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में चुनाव हो रहे हैं, जबकि देशभर में कोरोना के मामलों में भयावह वृद्धि हुई है, जिसमें कुछ मतदान वाले राज्य भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश ने इस महीने के पहले सप्ताह में कोरोना संक्रमणों में भारी 1,300 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जबकि पंजाब के 22 में से 16 जिलों में सकारात्मकता दर पांच प्रतिशत से अधिक है, जो कि एक खतरे का स्तर है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान – ‘वो जो भी बोलती है…’

नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान – ‘वो जो भी बोलती है…’

  • October 17, 2026
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

  • October 17, 2026
शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- चुनाव न जीतने पर विपक्ष फैला रहा झूठ

शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- चुनाव न जीतने पर विपक्ष फैला रहा झूठ

  • October 17, 2026
‘इंटरनेट एक मौलिक अधिकार’, बच्चों के इस्तेमाल पर रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

‘इंटरनेट एक मौलिक अधिकार’, बच्चों के इस्तेमाल पर रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

  • October 17, 2026
‘पहले अपना अस्तित्व बचाएं…’, रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

‘पहले अपना अस्तित्व बचाएं…’, रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

  • October 17, 2026
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 15 फीट गहरे नाले में गिरी बस; 8 यात्रियों की मौत

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 15 फीट गहरे नाले में गिरी बस; 8 यात्रियों की मौत

  • October 17, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अनुपस्थित बीएलओ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश, दो को नोटिस October 17, 2026
  • रिक्शा टकराने पर भिड़े दो पक्ष, नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार October 17, 2026
  • सातवें नवरात्र पर बाला सुंदरी मंदिर पहुंचीं एमएलसी वंदना वर्मा October 17, 2026
  • सहारनपुर में चीनी व्यापारियों के स्टॉक की आकस्मिक जांच, नहीं मिली कोई अनियमितता October 17, 2026
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 85 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण October 17, 2026
  • नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान – ‘वो जो भी बोलती है…’ October 17, 2026
  • मिशन शक्ति के छठे चरण में गुणवत्ता के साथ आयोजित होंगे कार्यक्रम: एडीजी भानु प्रताप सिंह October 17, 2026
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को विशेष अभियान, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण October 17, 2026
  • रामलीला मैदान में रैली की मिली इजाजत, 1 नवंबर को जुटेंगे कांग्रेस के नेता October 17, 2026
  • मिशन शक्ति: इस्लामिया इंटर कॉलेज में सूफिया बनीं एक दिन की प्रधानाचार्य October 17, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021