यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से बदलने लगा है. बारिश के बाद अब मौसम शुष्क हो गया हैं. सोमवार को प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा और दिन के समय धूप निकली, जिससे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली हैं. यूपी में अब कोहरे की एंट्री हो गई हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान जताया है. कहीं कोई बादल या बारिश का अनुमान नहीं.
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के दोनों पश्चिमी और पूर्वी संभागों में सुबह के समय कोहरे का अलर्ट दिया गया है. इस दौरान अलग-अलग जिलों में छिछला से मध्यम कोहरा छा सकता हैं. हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा हट जाएगा और दिन में धूप निकलेगी. धूप निकलने की वजह से अब प्रदेश का तापमान भी सामान्य हो गया है. प्रदेश में 7 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान हैं.
यूपी में बारिश के बाद छाया कोहरा
राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां भी सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता हैं लेकिन दिन भर मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं. वहीं अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, सीतापुर, बलिया में भी सुबह के समय कोहरे के साथ सर्द मौसम बना हुआ हैं.
पश्चिमी यूपी में फ़िलहाल मौसम में कोई बड़ा बदलाव आने का अनुमान नहीं है. नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, मथुरा में सुबह मध्यम कोहरा छाया रहेगा. जिससे सड़कों पर यातायात संचालन में परेशानी हो सकती हैं. सुबह के समय आज भी इन जिलों में धुंध का असर रह सकता हैं. दोपहर के धूप निकलेगी. सर्द मौसम के साथ ही नोएडा-गाजियाबाद जैसे जिलों में अब स्मॉग लोगों के लिए मुसीबत बन गया है.
एक और चक्रवाती तूफान हो रहा एक्टिव
मौसम विभाग के मुताबिक़ आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव हो रहा है. जो आज बंगाल की खाड़ी से टकरा सकता है लेकिन, इसका यूपी पर कोई ख़ास असर नहीं देखने को मिलेगा. हालांकि कुछ जगहों पर बादलों का आवाजाही रह सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री तक की बढ़ोतरी और हो सकती है. इसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
