नेताओं को डराने के लिए ED और CBI का होता है इस्तेमाल- CM भगवंत मान

नेताओं को डराने के लिए ED और CBI का होता है इस्तेमाल- CM भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों और मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर बड़ा बयान दिया है. मीडिया से बातचीत में उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बीजेपी में शामिल होने के बाद कोई व्यक्ति कानून से ऊपर हो जाता है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है और देश का कानून सबसे सर्वोपरि है, जो हर व्यक्ति पर समान रूप से लागू होता है.

भगवंत मान ने कहा कि चाहे कोई मंत्री हो या आम नागरिक, सभी को कानून का पालन करना होगा. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि किसी के खिलाफ कोई शिकायत आती है तो उस पर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए.

 

कानून सबके लिए बराबर- भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा कि अगर किसी के खिलाफ कोई शिकायत आती है तो उस पर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी पार्टी से जुड़ा हो. उन्होंने तंज कसते हुए बीजेपी को ‘वाशिंग मशीन’ बताया और कहा कि कुछ नेता पार्टी बदलते ही आरोपों से बच जाते हैं, जो सही नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि अगर भविष्य में भी किसी के खिलाफ कोई शिकायत आती है, तो कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी. कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वह मंत्री हो या आम नागरिक.

नेताओं को डराने के लिए ED और CBI का होता है इस्तेमाल

भगवंत मान ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि इन एजेंसियों का इस्तेमाल नेताओं को डराने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पहले छापे डाले जाते हैं और कुछ समय बाद उन्हीं नेताओं को ‘Y’ सुरक्षा दे दी जाती है, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस पूरे मामले को लेकर राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और उन्हें सभी तथ्यों की जानकारी देंगे. उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने अधिकारों का सही इस्तेमाल करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं.

Leave a Reply