• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कोरोना के चलते अगले आदेश तक सुप्रीम कोर्ट बंद, सिर्फ तत्काल मामलों की होगी सुनवाई

  • April 21, 2021
कोरोना के चलते अगले आदेश तक सुप्रीम कोर्ट बंद, सिर्फ तत्काल मामलों की होगी सुनवाई
Supreme Court
  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि नियमित न्यायालय और रजिस्ट्रार न्यायालय 22 अप्रैल से अगले आदेश तक नहीं बैठेंगे और अदालतों के बैठने के संबंध में एक अलग परिपत्र जारी किया जाएगा।

नई दिल्ली । कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 22 अप्रैल से सुप्रीम कोर्ट सिर्फ जरूरी मामलों की ही सुनवाई करेगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने एक और सर्कुलर जारी किया है जिसमें कहा गया है कि 22 अप्रैल से नियमित अदालतें नहीं बैठेंगी। कोर्ट ने 22 अप्रैल की मुकदमों की सुनवाई की जारी लिस्ट निरस्त कर दी है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के कई जज और कर्मचारी कोरोना वायरस के संक्रमित हैं।

सर्कुलर में कहा गया है कि एडवोकेट आन रिकार्ड और पार्टी इन परसन मामलों की सुनवाई के लिए एक मेंशनिंग अर्जी देंगे जिसमें तत्काल सुनवाई का कारण बताएंगे। ऐसे मामलों मे बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका, जमानत और मृत्युदंड जैसे मामले हो सकते हैं।

कोरोना से निपटने के लिए और उसका प्रसार रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कुछ कड़े कदम भी उठाए थे। सुप्रीम कोर्ट में प्रवेश करने वालों को आरटीपीसीआर टेस्ट किया जा रहा था। पिछले कुछ दिनों में सुप्रीम कोर्ट के 40 से ज्यादा कर्मचारी पाजिटिव पाए जा चुके हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एमआर शाह के सरकारी आवास के सभी कर्मचारी कोरोना जांच में पाजिटिव पाए गए है।

बता दें कि परिसर में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से ही  सुप्रीम कोर्ट पूरी तरह वर्चुअल हो गया था। सिर्फ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये ही कोर्ट सुनवाई कर रहा है और किसी भी तरह की फिजिकल मेंशनिंग (शारीरिक रूप से उपस्थिति) आदि बंद कर दी गई है। इतना ही नहीं न्यायाधीश भी कोर्ट आने के बजाए घर से ही मुकदमों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई कर रहे हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
दिल्ली में आधी रात मस्जिद पर बुलडोलर एक्शन पर हंगामा, AIMIM नेता बोले- ‘सहारनपुर पार्ट-2’

दिल्ली में आधी रात मस्जिद पर बुलडोलर एक्शन पर हंगामा, AIMIM नेता बोले- ‘सहारनपुर पार्ट-2’

  • September 23, 2026
‘बंटवारा हुआ तो खुश होऊंगा…’, कांग्रेस से भी उठी UP को बांटने की मांग

‘बंटवारा हुआ तो खुश होऊंगा…’, कांग्रेस से भी उठी UP को बांटने की मांग

  • September 22, 2026
SC-ST एक्ट पर SC की अहम टिप्पणी, ‘आरोपी को बचाने के लिए भी…’

SC-ST एक्ट पर SC की अहम टिप्पणी, ‘आरोपी को बचाने के लिए भी…’

  • September 22, 2026
जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

  • September 22, 2026
राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- ‘देखो ओ बीजेपी वालों, तुम…’

राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- ‘देखो ओ बीजेपी वालों, तुम…’

  • September 22, 2026
वित्त मंत्री सीतारमण का विपक्ष पर वार, ‘बोझ कस्टमर पर नहीं’

वित्त मंत्री सीतारमण का विपक्ष पर वार, ‘बोझ कस्टमर पर नहीं’

  • September 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • दिल्ली में आधी रात मस्जिद पर बुलडोलर एक्शन पर हंगामा, AIMIM नेता बोले- ‘सहारनपुर पार्ट-2’ September 23, 2026
  • यूपी के आजमगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन: पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर September 23, 2026
  • 2027 में फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: नितिन नवीन September 22, 2026
  • मेरठ खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदेय स्थलों पर मंथन September 22, 2026
  • पूर्व पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखीं संगठन से जुड़ी शिकायतें September 22, 2026
  • संत रविदास मंदिर में की पूजा-अर्चना September 22, 2026
  • भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार बनाएगी सरकार: नितिन नवीन September 22, 2026
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सहारनपुर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत September 22, 2026
  • IIT छात्र सुसाइड मामला, साहिल के माता-पिता का आरोप-हमारे बेटे को टारगेट किया जा रहा था September 22, 2026
  • जमुई कांड पर बोलीं प्रियंका गांधी – ‘बद से बदतर स्थिति, अगर हम अपनी…’ September 22, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021