• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए बनाए 20 कंट्रोल रूम, ई-मेल, वाट्सएप या फोन से बताई जा सकेगी समस्या

  • April 21, 2021
केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए बनाए 20 कंट्रोल रूम, ई-मेल, वाट्सएप या फोन से बताई जा सकेगी समस्या
Migrant Workers Control Rooms
  • प्रवासी श्रमिक ई-मेल वाट्सएप या मोबाइल फोन के जरिये अपनी समस्या कंट्रोल रूम से साझा कर सकते हैं। श्रम मंत्रालय के मुताबिक ये कंट्रोल रूम अहमदाबाद अजमेर आसनसोल बेंगलुरु भुवनेश्वर चंडीगढ़ चेन्नई कोच्चि देहरादून दिल्ली धनबाद गुवाहाटी हैदराबाद जबलपुर कानपुरकोलकाता मुंबई नागपुरपटना व रायपुर स्थापित किए गए हैं।

नई दिल्ली । कोरोना की वजह से देश के विभिन्न हिस्सों में लॉकडाउन व कर्फ्यू की स्थिति को देखते हुए फिर से प्रवासी श्रमिकों में भगदड़ है। इसे देखते हुए केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए 20 कंट्रोल रूम बनाए हैं। प्रवासी श्रमिक इन केंद्रों से संपर्क कर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं।

संबंधित राज्य सरकार की मदद से श्रम मंत्रालय का यह कंट्रोल रूम श्रमिकों की समस्या का निवारण कराएगा। प्रवासी श्रमिक ई-मेल, वाट्सएप या मोबाइल फोन के जरिये अपनी समस्या कंट्रोल रूम से साझा कर सकते हैं।

श्रम मंत्रालय के मुताबिक, ये कंट्रोल रूम अहमदाबाद, अजमेर, आसनसोल, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोच्चि, देहरादून, दिल्ली, धनबाद, गुवाहाटी, हैदराबाद, जबलपुर, कानपुर,कोलकाता, मुंबई, नागपुर,पटना व रायपुर स्थापित किए गए हैं।

कई राज्यों में लॉकडाउन जैसी स्थिति को देखते हुए प्रवासी श्रमिक फिर से अपने मूल राज्यों की ओर लौटने लगे हैं। मंत्रालय ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में प्रवासी श्रमिक कई प्रकार से प्रभावित होते हैं और उनकी सभी समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जाएगी। मुख्य श्रम आयुक्त सभी 20 कंट्रोल रूम की निगरानी करेंगे।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर अत्यधिक गंभीर होती जा रही है। देश में पहली बार 2.94 लाख नए मामले सामने आए हैं और दो हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हालात बेहद चिंताजनक होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में रिकार्ड मौतें हुई हैं। सक्रिय मामलों का आंकड़ा भी 21 लाख को पार कर गया है।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मंगलवार देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान 2,94,115 नए मामले मिले हैं, 1,66,520 मरीज ठीक हुए हैं और 2,020 लोगों की मौत हुई है, जिसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 519, दिल्ली में 277, छत्तीसग़़ढ में 191, उत्तर प्रदेश में 162, कर्नाटक में 149, गुजरात में 121 और मध्य प्रदेश में 77 मौतें शामिल हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
2027 में फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: नितिन नवीन

2027 में फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: नितिन नवीन

  • September 22, 2026
भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार बनाएगी सरकार: नितिन नवीन

भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार बनाएगी सरकार: नितिन नवीन

  • September 22, 2026
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सहारनपुर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सहारनपुर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत

  • September 22, 2026
IIT छात्र सुसाइड मामला, साहिल के माता-पिता का आरोप-हमारे बेटे को टारगेट किया जा रहा था

IIT छात्र सुसाइड मामला, साहिल के माता-पिता का आरोप-हमारे बेटे को टारगेट किया जा रहा था

  • September 22, 2026
जमुई कांड पर बोलीं प्रियंका गांधी – ‘बद से बदतर स्थिति, अगर हम अपनी…’

जमुई कांड पर बोलीं प्रियंका गांधी – ‘बद से बदतर स्थिति, अगर हम अपनी…’

  • September 22, 2026
कानपुर में AIMIM उतारेगी प्रत्याशी, ओवैसी बोले – ‘मैं खुद…’

कानपुर में AIMIM उतारेगी प्रत्याशी, ओवैसी बोले – ‘मैं खुद…’

  • September 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • 2027 में फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: नितिन नवीन September 22, 2026
  • मेरठ खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदेय स्थलों पर मंथन September 22, 2026
  • पूर्व पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखीं संगठन से जुड़ी शिकायतें September 22, 2026
  • संत रविदास मंदिर में की पूजा-अर्चना September 22, 2026
  • भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार बनाएगी सरकार: नितिन नवीन September 22, 2026
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सहारनपुर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत September 22, 2026
  • IIT छात्र सुसाइड मामला, साहिल के माता-पिता का आरोप-हमारे बेटे को टारगेट किया जा रहा था September 22, 2026
  • जमुई कांड पर बोलीं प्रियंका गांधी – ‘बद से बदतर स्थिति, अगर हम अपनी…’ September 22, 2026
  • अध्याना के आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित September 22, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर द्वारा गांव मोहडा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन September 22, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021