बाबा गुरविंदर सिंह ढिल्लों के कार्यक्रम को लेकर डीएम-एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

बाबा गुरविंदर सिंह ढिल्लों के कार्यक्रम को लेकर डीएम-एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
सहारनपुर में बाबा गुरविंदर सिंह ढिल्लो के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते डीएम व एसएसपी।

सहारनपुर। बाबा गुरविंदर सिंह ढिल्लों एवं हजूर जसदीप गिल के 3 सितंबर तक प्रस्तावित सहारनपुर भ्रमण और कार्यक्रमों के मद्देनजर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चैहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने सोमवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, प्रवेश-निकास मार्ग, यातायात, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने और सुरक्षा व्यवस्था में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। डीएम अरविन्द कुमार चैहान और एसएसपी अभिनन्दन ने कहा कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी और पूरी सतर्कता के साथ निर्वहन करें।

Leave a Reply