रोहाना संपर्क मार्ग से अवैध टोन वसूली बूथ हटाने के लिए जिला गन्ना अधिकारी ने दिये निर्देश

रोहाना संपर्क मार्ग से अवैध टोन वसूली बूथ हटाने के लिए जिला गन्ना अधिकारी ने दिये निर्देश
रोहाना संपर्क मार्ग पर लगा अवैध टोल वसूली बूथ

सहारनपुर [इंद्रेश त्यागी]। देवबंद-मुजफफरनगर रोड पर रोहाना खुर्द संपर्क मार्ग पर हाईवे अर्थारिटी द्वारा लगाये गये टोल वसूली बूथ का मामला मुख्यमंत्री के दरबार मे जाने के बाद प्रशासन मे हडकंप मच गया है। जिलाधिकारी से लेकर गन्ना विभाग तक इस मामले मे सक्रिय दिखायी दे रहे है। गन्ना विभाग के अधिकारियो ने तो टोल वसूली करने वाली कंपनी को इस अवेध टोल बूथ को हटाने के निर्देश भी जारी कर दिये हैं।

गागलहेडी से मुजफफरनगर तक बने इस स्टेट हाईवे पर मै. देवबंद हाई वे आर्थोरिटी टोल की वसूली का काम कर रही है। आरोप है कि आर्थोरिटी हाई वे से रोहाना खुर्द के संपर्क मार्ग पर अवैध टोल बूथ बना रखा हैं। जंहा अर्थोरिटी के कर्मचारी ग्रामीणो से न केवल टोल की वसूली करते है। बल्कि उनके साथ गालीगलौच तक करते है। जिसकी शिकायते ग्रामीणो ने कई बार जिला प्रशासन से की। पंरतु जिला प्रशासन ने इस पर केाई कार्रवाई नहीं की।

बताया जाता है कि विगत माह ऋषभ त्यागी ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की। जिसमे इस अवैध टाले बूथ पर अवैध वसूली किये जाने की शिकायत की गयी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मामला जांच के लिये विभिन्न विभागो के पास आया। मुख्यमंत्री तक मामला जाने के बाद जिला प्रशासन मे हडकंप मच गया। लोकनिर्माण विभाग से लेकर जिला पंचायत व गन्ना विभाग तक इस सडक के अधिकार क्षेत्र की जांच की जाने लगी। जिसमे पता चला हाईवे से रोहाना खुर्द तक जाने वाला संपर्क मार्ग गन्ना विभाग के अधिकार क्षेत्र मे है। जिस पर हाईवे आर्थिरिटी ने अवैध रूप से टोल बूथ लगा रखा हैं। हाईवे आर्थरिटी कई वर्षो से इस अवैध बूथ पर वसूली कर रही थी।

मुजफफरनगर के जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि 28 अगस्त को ही मै. देवबंद हाई वे आर्थरिटी को इस अवैध बूथ को तत्काल हटाने के निर्देश दे दिये गये है। इन निर्देशों के बाद यह अवैध वसूली बूथ हटता है या नहीं इस प्रश्न का जवाब संबधित अधिकारियो की क्षमता को प्रदर्शित करेगा।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे