shobhit University Gangoh
 

डीआईजी ने निरीक्षक नरेश कुमार को किया पुलिस सेवा से बर्खास्त

  • बिना अनुमति के अपने पद का दुरूपयोग कर अपनी पत्नी के नाम खरीदी थी सम्पत्ति

सहारनपुर। सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी ने थाना मिर्जापुर प्रभारी निरीक्षक पद पर रहते हुए निरीक्षक नरेश कुमार को बिना अनुमति के अपने पद का दुरूपयोग कर अपनी पत्नी के नाम सम्पत्ति खरीदने के आरोप में जांचोपरांत दोषी पाए जाने पर  पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षक नरेश कुमार ने प्रभारी निरीक्षक थाना मिर्जापुर के पर नियुक्त रहते हुए प्रदेश स्तर से चिन्हित फरार माफिया हाजी इकबाल उर्फ बाला पुत्र अब्दुल वहीद निवासी ग्राम मिर्जापुर पोल थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर की बेनामी सम्पत्तियों में से थाना मिर्जापुर क्षेत्र में स्थित लगभग 49.6 बीघा भूमि जिसका अनुमानित मूल्य 91.40 लाख रूपए है, को अपने पद का दुरूपयोग कर अपने निजी स्वार्थ हेतु बगैर समुचित अनिुमति प्राप्त किए, अपनी पत्नी के नाम पर खरीदा था। इस मामले की शिकायत मिलने पर विभाग द्वारा मामले की जांच चल रही थी। जांच द्वारा निरीक्षक नरेश कुमार को इस मामले में दोषी पाए जाने पर डीआईजी अजय कुमार साहनी ने पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में संलिप्त अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी जांच कर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Jamia Tibbia